उत्तराखंड में कोरोना की नई गाइडलाइन जारी, 31 जनवरी तक बढ़ाई गई पाबंदी .*जानिए कहां हुई सख्ती, कहाँ मिली छूट..*

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। कोविड 19 संक्रमण के चलते राजनीतिक दलों के सार्वजनिक स्थानों पर रैली, धरना-प्रदर्शन पर भी रोक 31 जनवरी तक बरकरार रखी है। राजनीतिक दलों के किसी भवन में होने वाले कार्यक्रमों में सभागार की क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को ही इजाज़त होगी।
इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र और 12 वीं कक्षा तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को 31 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय किया है। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  आफत: एक कार फंसी मँझधार में, तो दूसरी बह गई तेज धार में. यहाँ तिनके की तरह बह गई कार ... वीडियो

इस संबंध में उत्तराखण्ड शासन ने नई एसओपी जारी कर दी है। जारी एसओपी के अनुसार पूर्व में जारी सभी व्यवस्थाएं यथावत लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सप्लाई होने वाले पनीर और मावे के 10 सेंपल  प्रयोगशाला में फेल, डेयरी संचालकों खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू..

राज्य में नाईट कर्फ्यू रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान (बाजार) सुबह 06:00 बजे से रात 10:00 बजे तक ही खुल सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: देवस्थानम बोर्ड को लेकर जल्द हो सकता है बड़ा एलान. PM मोदी के दौरे से पहले निर्णय, मुख्यमंत्री धामी का बयान। तो क्या भंग होगा देवस्थानम बोर्ड!!!

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें