उत्तराखंड में कोरोना की नई गाइडलाइन जारी, 31 जनवरी तक बढ़ाई गई पाबंदी .*जानिए कहां हुई सख्ती, कहाँ मिली छूट..*

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। कोविड 19 संक्रमण के चलते राजनीतिक दलों के सार्वजनिक स्थानों पर रैली, धरना-प्रदर्शन पर भी रोक 31 जनवरी तक बरकरार रखी है। राजनीतिक दलों के किसी भवन में होने वाले कार्यक्रमों में सभागार की क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को ही इजाज़त होगी।
इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र और 12 वीं कक्षा तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को 31 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय किया है। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  यूपी से एक बार फ़िर उत्तराखंड में घुसे बदमाश,हरिद्वार पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़...मौके पर पहुँच एसएसपी ने दिए आवश्यक निर्देश...

इस संबंध में उत्तराखण्ड शासन ने नई एसओपी जारी कर दी है। जारी एसओपी के अनुसार पूर्व में जारी सभी व्यवस्थाएं यथावत लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी BAMS डिग्री मामले में महिला सहित दो फर्जी डॉक्टर और गिरफ्तार ..जाली डिग्री के ज़रिए सरकारी नौकरी की थी तलाश.. 

राज्य में नाईट कर्फ्यू रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान (बाजार) सुबह 06:00 बजे से रात 10:00 बजे तक ही खुल सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग: देवस्थानम बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर. मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान देवस्थानम बोर्ड को किया भंग..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें