दुःखत: सवारियों से भरी मैक्स गंगा जी में गिरने से बड़ा हादसा,5 घायलों को SDRF ने किया रेस्क्यू,चालक सहित 6 लोग लापता,02 के शव बरामद..सर्चिंग अभियान जारी.

देहरादून/ऋषिकेश:  सवारियों से भरी एक मैक्स वाहन जनपद टिहरी- एनएच 58 ऋषिकेश-श्रीनगर पर गूलर के समीप मैक्स अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरने से बड़ा दुःखत हादसा सामने आया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी में 11 लोग सवार थे. जिनमें से बमुश्किल 05 घायलों को मौके पर पहुंचकर SDRF राहत दल ने रेस्क्यू किया हैं. जबकि 6 लोग गंगा जी में लापता हुए.हालांकि ताजा जानकारी के अनुसार सर्चिंग अभियान में 02 लापता लोगों के शव गंगा जी से बरामद हो चुके हैं. बरामद शवों की शिनाख्त की जा रही हैं. जबकि अन्य लापता यात्रियों की तलाश SDRF डीप डाइवर (गोताखोरों) द्वारा सर्चिंग जारी हैं.

 पहाड़ी से पत्थर लुढ़कने के चलते अनियंत्रित वाहन नदी में जा गिरा: घायल यात्री

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव मतदान: देहरादून जिलाधिकारी द्वारा पोलिंग बूथों की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार निरीक्षण….मतदान के लिए वोटरों को लुभाने के मध्यनजर उनके साथ फोटोग्राफी…

SDRF से मिली जानकारी के मुताबिक 09 जुलाई 2023 को प्रातः करीब 03:00 बजे पुलिस चौकी ब्यासी,थाना मुनि कीरेती द्वारा SDRF दल को सूचित किया गया कि एक उत्तराखंड नंबर का मैक्स वाहन जो सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रहा था. जिसमें चालक सहित 11 व्यक्ति सवार थे.वह टैक्सी वाहन अनियंत्रित होने से मालाकुंठी पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे गंगा नदी की ओर खाई में गिर गया है.हादसें की सूचना मिलते ही तत्काल SDRF पोस्ट ढालवाला से इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण और पोस्ट ब्यासी से SI नीरज चौहान सहित SDRF रेस्क्यू टीमें आवश्यक उपकरणों के त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए घटनास्थल पर पहुँची.

SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे, प्रतिकूल मौसम और विषम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बमुश्किल कठिन परिस्थितियों में 05 घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया. हालांकि इस हादसे में बाकी 06 अन्य लोग गंगा में लापता हुए. जिनकी लगातार तलाश जारी है ताजा स्थिति में दो शवों को एसडीआरएफ टीम ने सर्चिंग कर गंगा जी से बाहर निकाल लिया है.वहीं दूसरी ओर रेस्क्यू किए गए घायल यात्रियों ने बताया गया कि वे सभी लोग अलग-अलग स्थानों के रहने वाले है. विगत शनिवार रात्रि को सोनप्रयाग से एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे. प्रातः लगभग 03:00 बजे के करीब मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर लुढ़कते हुए सीधे गंगा नदी में जा गिरी.

यह भी पढ़ें 👉  इंश्योरेंस पॉलिसी को निवेश कराने के नाम पर 1.30 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार..

 रेस्क्यू किए गए घायलों का विवरण:

1 बिजेंदर पुत्र जगदीश पांडे निवासी बदरपुर दिल्ली उम्र 46 वर्ष 

2 – आकाश पुत्र तेज सिंह  उम्र 22 वर्ष 

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवक एवं महिला मंगल दल हुए सम्मानित... स्वामी विवेकानंद ने हमेशा युवाओं को प्रेरित करने की दिशा में काम किया और हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए:CM धामी..

3 – प्रदीप कुमार पुत्र महेंद्र सिंह

 निवासी शाहपुर पंजाब उम्र 27 वर्ष 

 4 – रोशन कुमार पुत्र सुबोध उम्र 25 वर्ष निवासी नालंदा बिहार 

 5- हरियाणवी वाइफ ऑफ रवि सिंह निवासी हैदराबाद उम्र 25 वर्ष.

चालक सहित अन्य 6 लापता लोगों का नाम और पता.. इनमें से 2 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं.

 1- अभिजीत त्यागी  निवासी भोजपुर भजन गढ़ दिल्ली

 2-  अतुल सिंह उत्तर विनोद निवासी शिवपुरी बिहार

 3 – अक्षय कुमार पुत्र मनोज सिंह निवासी बिहार 

4 – सौरभ कुमार  

5 – रवि पुत्र अज्ञात हैदराबाद

6- मैक्स चालक नाम पता अज्ञात

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें