भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का डंडा: 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार..

हरिद्वार: थाना ज्वालापुर में तैनात एक पुलिस दारोग़ा को विजिलेंस की टीम ने 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए गए उप-निरीक्षक (दारोगा) इंद्रजीत सिंह राणा पर आरोप हैं कि एक जमीनी विवाद पर मुकदमा दर्ज होने के उपरांत आरोपी को जेल न भेज कर थाने से ही जमानत देने के एवज में 20 हज़ार रुपये की की रिश्वत ली गई. विजिलेंस ने रंगे हाथों रिश्वत की रकम लेते गिरफ्तार किये गए दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है

यह भी पढ़ें 👉  यूपी के ड्रग्स तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा..तकरीबन 01 करोड़ क़ीमत की स्मैक के साथ अलग-अलग गैंग के 02 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार..गिरोह के अन्य सदस्यों को वांटेड कर धरपकड़ जारी…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें