देहरादून-करणी सेना के जिलाध्यक्ष पर बाइक सवार हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग !.मुकदमा दर्ज.. .CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी..कुछ लोगों के नाम आये सामने !

देहरादून:थाना वसंत विहार क्षेत्र के अंर्तगत GMS रोड पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष पर दो बाइक सवार हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया हैं.इतना ही नहीं आरोप हैं कि एक के बाद एक गोलियां चलाने के बाद हमलावरों से सड़क पर खड़ी जिलाध्यक्ष की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की,इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल से सीसीटीवी फुटेज और अन्य तरह की जांच पड़ताल को अपनी कार्रवाई में शामिल किया है. उधर दूसरी तरफ शिकायत पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.एसपी सिटी सरिता डोबाल के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश जारी है. वही इस हमले में शामिल कुछ लोगों के नाम भी सामने आए हैं उनकी जांच पड़ताल कर पुलिस की कार्रवाई जारी है. 

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता: दिनदहाड़े ज्वैलरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा,लाखों के जेवरात समेत पश्चिमी यूपी 03 के शातिर बदमाश गिरफ्तार, 02 वांटेड महिलाओं की तलाश तेज़..

चश्मे की शोरूम में जाते वक्त हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात करणी सेवा के जिला अध्यक्ष अभिषेक जब जीएमएस स्थित एक शोरूम चश्मा खरीदने पहुंचे. तभी आप है कि उन पर दो बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ 05 गोलियां चला फायरिंग की. हालांकि इस घटना में कोई हताहत की खबर नहीं है. बताया जा रहा है इसके बाद हमलावरों ने जिलाध्यक्ष अभिषेक की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की.हालांकि इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके में पहुंचकर जांच पड़ताल की.. फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज और इस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  नेक मुहिम: मुस्कान बिखेरता उत्तराखंड DGP का “ऑपरेशन स्माइल"..अपनों से बिछड़े नौनिहालों को फिर से मिलाया..परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस का दिल किया शुक्रिया..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें