उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी के आदेश पर सरकारी भूमियों पर अवैध अतिक्रमण पर पुलिस की कार्यवाही युद्धस्तर पर जारी,कार्रवाई में देहरादून जनपद सबसे आगे..अब तक राज्यभर में इतने अवैध कब्जे हटाए गए.. 

देहरादून:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े निर्देश के उपरांत राज्य में सरकारी विभागों की जमीनों पर लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण पर पुलिस का डंडा  इन दिनों युद्धस्तर पर ख़ूब चल रहा है. जिला प्रशासन सहित संबंधित विभागों की संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा जारी कार्यवाही में अब तक  प्रदेशभर में 2279 चिन्हित सरकारी भूमियों पर बने मजारों और अन्य तरह के अवैध निर्माण अतिक्रमण को ध्वस्त कर अवमुक्त कराया जा चुका है. स्थाई रूप से हो रहे अतिक्रमण को खाली कराने में अब तक की कार्रवाई में देहरादून जनपद सबसे आगे है. देहरादून में अब तक 1415 अवैध अतिक्रमण को पूर्ण रूप से हटाकर अवमुक्त किया गया है.हालांकि अभी यह कार्यवाही पूरे प्रदेश में लगातार जारी हैं.

यह भी पढ़ें 👉  ग़जब हाल,यूपी में भी वोट और उत्तराखंड में भी,चार मैदानी जनपदों में चौंकाने वाला SIR....

पुलिस मुख्यालय के अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 14 मई 2023 तक सरकारी जमीनों पर चिन्हित  स्थाई अतिक्रमण को हटाकर अवमुक्त कराने का जनपदवार विवरण इस प्रकार हैं..

यह भी पढ़ें 👉  ट्रांसफर: थानाध्यक्ष सहित 26 दारोगाओं के तबादले.. एसएसपी देहरादून ने जारी की आदेश..

देहरादून- 1415 

हरिद्वार- 259

पौड़ी गढ़वाल- 7

 टिहरी गढ़वाल- 106

चमोली -47

उधम सिंह नगर- 416

नैनीताल – 19

अल्मोड़ा-4 

पिथौरागढ़- 5

बागेश्वर -01

कुल- अभी तक स्थाई अवैध अतिक्रमण हटाए गए की संख्या- 2279

यह भी पढ़ें 👉  जनहित पुलिसिंग: SSP देहरादून ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर झंडा जी मेला में स्वयं कानून व्यवस्था का मोर्चा संभाला..मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा के लिए त्रुटिरहित पुलिसिंग सुनिश्चित करने के दिये सख़्त निर्देश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें