Operation Crackdown: SSP देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ बड़ी कार्यवाही..SP सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और SOG की संयुक्त टीम द्वारा आबादी क्षेत्रों में चलाया गया सघन सत्यापन अभियान..49 संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची पुलिस..

पहचान संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 49 व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में..

किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 92 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में चालान कर किया 09 लाख 20 हजार रू0 का जुर्माना..अभियान के दौरान पहचान संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 49 व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में..

लक्ष्मण चौक क्षेत्रान्तर्गत गांधी ग्राम, न्यू पार्क रोड, गुरूद्वारा रोड तथा मालवीय नगर क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन.. 469 व्यक्तियों का किया गया सत्यापन…नियमों का उल्लंघन करने वाले 49 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर वसूला 12250 /- ₹ का जुर्माना

यह भी पढ़ें 👉  पहले की स्कूटी चोरी,फिर क़ीमती मोबाइल की लूट..फिर…SSP देहरादून के निर्देशों पर इस तरह के स्ट्रीट क्राइम को अंजाम देने वाले पेशेवर अपराधी कोे लूट के मोबाइल व चोरी की स्कूटी के साथ दून पुलिस ने किया गिरफ्तार...

देहरादून :अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रो में बाहरी जनपदों/ राज्यों से आकर निवास कर रहे व्यक्तियों, किरायेदारों, अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक: 12/03/2026 को पुलिस अधीक्षक, नगर के नेतृत्व में कोतवाली नगर के चौकी लक्ष्मण चौक क्षेत्रान्तर्गत गांधी ग्राम, न्यू पार्क रोड, गुरूद्वारा रोड तथा मालवीय नगर क्षेत्र में पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सम्पूर्ण क्षेत्र में पुलिस द्वारा 469 व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 92 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन पर 09 लाख 20 हजार रू0 का जुर्माना किया गया। इस दौरान क्षेत्र में संदिग्ध रूप से रह रहे 49 व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले 49 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान करते हुए 12250 रू0 का जुर्माना वसूला गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन अभियान निरन्तर जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ में दीवाली की धूम . रंग बिरंगी रोशनी से सराबोर बाबा का धाम. भोलेनाथ की गीतों में जमकर झूमे श्रद्धालु.. .देखिए वीडियो.

अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण: –
01: कुल व्यक्ति जिनका सत्यापन किया गया की संख्या: 469
02: बिना सत्यापन किरायेदारों को रखने वाले मकान मालिकों की संख्या: 92
03: बिना सत्यापन किरायेदारों को रखने वाले मकान मालिकों का 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत अध्यारोपित किया गया जुर्माना: – 920,000 रूपये
04: 81 पुलिस एक्ट के तहत जुर्माना किये गये व्यक्तियो की संख्या: 49
05: 81 पुलिस एक्ट के तहत किया गया जुर्माना : 12,250 रूपये
06: 172 बीएनएस के तहत थाने पर लाये गये संदिग्धों की संख्या: 49

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें