प्रेमनगर सिद्दोवाला जंगल में मिली महिला की लाश.. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी..

मौके पर एसएसपी देहरादून,पुलिस टीम सहित FSL टीम के साथ अग्रिम कार्यवाही में जुटे.... 3 से 5 दिन पुराना शव,अभी तक बॉडी की पहचान नहीं..

देहरादून : थाना प्रेम नगर के अंतर्गत सिद्दोवाला स्थित बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून पुलिस टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है. फिलहाल मृतक महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक महिला का शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा हैं.

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: उत्तराखंड में 100 से अधिक शराब के ठेकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी…स्टॉक रजिस्ट्रर में गड़बड़ी और ओरवरेटिंग वाली दुकानें होंगी सीज….CM धामी के निर्देश पर कार्रवाई अभियान जारी..

थाना प्रेम नगर पुलिस के अनुसार 11 मार्च 2026 को प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत बाला सुंदरी मन्दिर के पास जंगल में सडी गली अवस्था में एक शव पडे होने की सूचना थाना प्रेमनगर को प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर बाला सुंदरी मंदिर के पास अंदर जंगल मे एक महिला का शव सडी गली अवस्था में पडा था, जो 04 से 05 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।वही मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। शव की शिनाख्त हेतु आस-पास के लोगों से पूछताछ की गयी पर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक: महिला सिपाही से सहकर्मी जवान ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज । आरोपी सिपाही गिरफ्तार.

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा मौके पर पहुंचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा महिला की शिनाख्त एवं घटना के अनावरण हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सुनवाई :“जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में रिकॉर्ड उपलब्धि:.. प्रदेश में लाखों लोगों को मिला त्वरित समाधान:मुख्यमंत्री धामी

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें