आक्रोश: नए साल पर बिजली कर्मचारी न दे दे झटका. कही अंधेरे में न हो नए साल का जश्न. कर्मचारी नाराज ,हड़ताल की चेतावनी.. *ये है प्रमुख मांगें*

देहरादून

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद भी अभी तक ऊर्जा कर्मियों की मांगों पर कोई निर्णय न लिये जाने से ऊर्जा कर्मचारी नाराज हैं। ऐसे में एक बार फिर तीनों निगमों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है। विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ये फैसला लिया. ऊर्जा निगमों के कर्मचारी 31 दिसंबर से हड़ताल शुरू कर देंगे. सरकार व शासन को मांगों पर आदेश जारी करने के लिए 30 दिसंबर तक का समय था. मोर्चा ने तीनों निगमों को आंदोलन का नोटिस भेजा दिया है.
ये है प्रमुख मांगें

यह भी पढ़ें 👉  Well Done: उत्तर भारत में अरबों की धोखाधड़ी करने वाले गैंग के मास्टरमाइंड-बाबा अमरीक को दून पुलिस ने हिमाचल से दबोचा..जो काम कई राज्यों की पुलिस न कर पाई,उसे दून पुलिस ने कर दिखाया..गिरफ्तारी के बाद कई प्रदेशों की पुलिस पूछताछ के लिए देहरादून पहुँची…

ऊर्जा निगमों में पुरानी एसीपी व्यवस्था को लागू करना।
तीनों निगमों में उपनल संविदा कर्मियों को नियमित करने व नियमितीकरण तक न्यायालय के आदेश के अनुरूप समान कार्य समान वेतन देने।
समझौते के अनुरूप अवर अभियंता संवर्ग को ग्रेड पे में शासन के अनुरूप एक जनवरी 2009 से 4600 ग्रेड वेतन देना।
तीनों ऊर्जा निगम में हुए भत्तों के रिवीजन में कर्मचारियों को हुए नुकसान पर उचित कार्रवाई करने।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF का शिकंजा: निवेश के नाम पर रक़म दुगनी करने का झांसा देकर करोडों की ठगी करने वाले कोऑपरेटिव सोसायटी का डायरेक्टर लखनऊ से गिरफ्तार...18 मुकदमों में 02 वर्ष से फ़रार चल रहा था इनामी डायरेक्टर...पूरे उत्तर भारत में ठगी का जाल..

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन में तकनीशियन से अवर अभियंता के पद पर 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें