पुलिसिंग:त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने SSP देहरादून स्वयं उतरे सडकों पर..ऋषिकेश से पछवादून और मसूरी से क्लेमेंटाउन तक बाजारों में जारी पुलिस गश्त..अतिक्रमण पर सख्ती और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी..

पुलिस टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र में मुख्य बाजारों/मार्गों का पैदल भ्रमण कर लिया पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा.. 

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा भीड-भाड वाले स्थानों/मुख्य बाजारों तथा मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों से की पूछताछ..

पैदल गश्त के दौरान अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही के साथ-साथ महत्वपूर्ण/संवेदनशील प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून जनपद में नए एसएसपी के आगमन उपरांत पहला प्रशासनिक फेरबदल शीघ्र...थाना चौकी से लेकर अन्य अधिकारियों में फेरबदल की तैयारी !.

संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की आकस्मिक चैकिंग कर नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध की कार्यवाही..

देहरादून:वर्तमान में चल रहे त्योहारी सीजन के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भीड-भाड वाले स्थानों,मुख्य बाजारों,मुख्य मार्गों व चौराहों पर नियमित रूप से पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करने के सख्त निर्देश दिए गए है. इसके साथ ही नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये गये हैं.इसी निर्देश के क्रम में पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में भीड-भाड वाले स्थानों, मुख्य बाजारों/मार्गों पर नियमित रूप से पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग तथा अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  चार-धाम यात्रा सुरक्षा भगवान भरोसे,पैदल श्रद्धालुओं के साथ सरेआम लाठी डंडों से मारपीट !. वायरल वीडियो चर्चाओं में, मुकदमा दर्ज..4 आरोपी गिरफ्तार.. देखिए वीडियो..

पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने स्वयं सड़क पर उतरे एसएसपी..

इसी बीच त्यौहारी सीजन के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा शनिवार कोतवाली क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया गया.इस दौरान एसएसपी द्वारा पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत घंटाघर, लक्खीबाग, मुस्लिम कालोनी, सहारनपुर चौक, शिवाजी धर्मशाला आदि क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा/यातायात व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही पैदल गश्त के दौरान अस्थाई अतिक्रमण, वाहनों की आकस्मिक चैकिंग और भीड-भाड वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के निर्देश दिये गये..

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून ने ली थानों में Weapon Drill की Class….Basic Tactics का कराया अभ्यास..मसूरी में पुलिस पर हुई आकस्मिक फायरिंग की घटना के दृष्टिगत पुलिस कर्मियों की Weapon Handling की क्षमता को परखा..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें