राजनीति: मतगणना से पहले बीजेपी कांग्रेस में बढ़ी हलचल, किसके हाथ में होगी उत्तराखंड की कमान.निर्दलीयों की भूमिका हो सकती अहम, चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म..

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। जानकारों की माने तो इस बार सरकार बनाने में जोड़तोड़ की अहम् भूमिका रहने वाली है। ऐसे में राजनैतिक दल एक दूसरे पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उत्तराखंड में 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने से पहले रविवार को बीजेपी के ऑब्जर्वर कैलाश विजयवर्गीय देहरादून पहुंच चुके हैं। पहुंचते ही उन्होंने सीएम धामी, मदन कौशिक और निशंक के साथ बैठक की है।उत्तराखंड में किसी राजनीतिक दल को अगर पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो भाजपा कांग्रेस के दिग्गजों की, जिताऊ निर्दलीयों और बसपाइयों पर निगाहें रहेंगी। ऐसे नेताओं पर अभी से दोनों ही पार्टीयों ने डोरे डालने के लिए उनके नजदीकी लोगों से संपर्क बढ़ा दिया है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि चुनाव मतगणना से पहले भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें खास मिशन को अंजाम देने के लिए भेजा है। सियासी गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ निर्दलीय चुनाव जीत सकते हैं। उन्हें साधने की जिम्मेदारी भी इन्ही अहम नेताओं को दी जा सकती है।ऐसे में उत्तराखंड की राजनीति में आने वाले दिनों में क्या होगा यह 10 मार्च को पता चल जाएगा। लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए तो उत्तराखंड की राजनीति में रमेश पोखरियाल निशंक के सक्रिय होने से काफी हद तक राजनीति दिलचस्प होने का अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जल्द बढ़ सकता है सियासी तापमान। सूबे में बड़े दिग्गज नेताओं के दलबदल की चर्चाएं तेज !!

इन प्रत्याशियों की स्थिति मानी जा रही मजबूत

इस बार निर्दलीयों में यमुनोत्री से संजय डोभाल, केदारनाथ से कुलदीप सिंह, टिहरी से दिनेश धनै, रुद्रपुर से राजकुमार ठुकराल की मजबूत स्थिति बताई जा रही है।वहीं, देवप्रयाग से यूकेडी के दिवाकर भट्ट, बसपा के लक्सर से मोहम्मद शहजाद, मंगलौर से सरबत करीम अंसारी, भगवानपुर से सुबोध राकेश और खानपुर से रविंद्र पनियाला का भी दमदार प्रदर्शन बताया जा रहा है। दो दिन बाद पांचवी विधानसभा में सरकार के गठन के लिए इन नेताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानी जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार पर वार: रिश्वत लेते रंगे हाथ सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल गिरफ्तार..उत्तराखंड विजिलेंस की कार्रवाई..

खबर सनसनी डेस्क

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए खबर सनसनी के संग। www.khabarsansani.com

सम्बंधित खबरें