राजनीति: कांग्रेस महिला अध्यक्ष सरिता आर्य ने छोड़ा हाथ का साथ, थामा बीजेपी का दामन.

देहरादून। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य कांग्रेस छोड़ , सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई । बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सरिता आर्य पिछला चुनाव नैनीताल सुरक्षित सीट से कांग्रेस  के टिकट पर लड़ी थी, लेकिन इस बार उनका टिकट कटना तय माना जा रहा था। सरिता आर्य पहले ही कह चुकी थीं कि नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट को लेकर वह कोई समझौता नहीं करेंगी। बीते साढ़े चार वर्षों में उन्होंने नैनीताल सीट में कडी मेहनत की है। बीजेपी में जाने के बाद सरिता आर्य ने दिया बयान बोली,

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट: धामी सरकार की कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर .पढ़िये ये थे खास मुद्दे, जिन पर बनी सहमति..

बीजेपी ने मुझ पर विश्वास जताया इसलिए बीजेपी का आभार व्यक्त करती हूं। यशपाल आर्य और संजीव आर्य के आने से हमारी अनदेखी हो रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव: पोलिंग पार्टियों के वापसी उपरांत मतदान वाली सीलबंद EVM मशीनों 24 घण्टें CCTV निगरानी सहित त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम रखा गया..मतदान प्रक्रिया संपन्न होने पर देहरादून DM/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने दी पूरी जानकारी...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें