पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए संबधित ब्लाक/क्षेत्र में पोलिंग पार्टियां रवाना..सुरक्षा निगरानी के बीच 28 जुलाई को मतदान..

देहरादून: उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण संपन्न होने के बाद दूसरे चरण चुनाव की तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है.. राज्य के पहाड़ी और मैदानी वाले कई जनपदों के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक क्षेत्रों में सोमवार 28 जुलाई 2025 को सुबह 08:00 से सायं 05:00 बजे तक दूसरे चरण के चुनाव होने हैं.

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा पिकअप को लेकर DGP ने पुलिस अधिकारियों को किया सतर्क, 2021 अक्टूबर में आयी आपदा से सिख लेने की नसीहत..

वही जनपद देहरादून की बात करें तो यहाँ पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में डोईवाला,रायपुर और सहसपुर में 581बूथों पर 28 जुलाई को होगा मतदान.इसके लिए संबधित ब्लाक/क्षेत्रों से आज रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं. तय समयनुसार सभी पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है..

यह भी पढ़ें 👉  सख्त निर्णय: आखिर जनभावनाओं के पक्ष में DM देहरादून ने लिया सख्त निर्णय..विवादित सुद्वोवाला "वाईन शॉप" का लाइसेन्स निरस्त…आबकारी अधिनियम में प्रदान की गई शक्तियों का इस्तेमाल कर तत्काल लाइसेंस निरस्त का आदेश जारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें