उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है चुनाव परिणाम का सभी को बेसब्री से इंतजार है. मतगणना10 मार्च को होनी है,जिसके बाद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। चुनाव नतीजों के दिन किसी तरह की गड़बड़ी न हो, शांति व्यवस्था बनी रहे है, इसको लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना आए इसका विशेष रुप से ध्यान रखा गया है जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार की देख-रेख में सभी विधानसभाओं हेतु ईटीपीबीएस (इलैक्ट्राॅनिक ट्रांसमीडिएट पोस्टल बैलेट सिस्टम) का ड्राई-रन रिहर्सल आज मतगणना केन्द्र महाराणा प्रताप स्पोर्टस काॅलेज रायपुर में किया गया। ड्राई-रन रिहर्सल का निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित समस्त रिटर्निंग आधिकारियों व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों व ईटीपीबीएस में लगे समस्त कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।10 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मतगणना स्थल में थ्री लेयर सिक्योरिटी लगाई गई।इस दौरान मतगणना स्थल के साथ-साथ आसपास के इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्त इंतजाम किया है। वहीं, कुछ इलाकों में रूट में डायवर्ट किया गया है, ताकि आम आदमी को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।साथ ही डीआईजी गढ़वाल ने बताया कि काउंटिंग टेबल पर किसी को भी मोबाइल फोन समेत अन्य ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं है, हालांकि, कुछ विशेष अधिकृत कर्मचारियों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा जीते हुए प्रत्याशियों को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए है। विजय जुलूस निकालने पर पांबदी रहेगी। किसी भी हाल में विजय जुलूस को नहीं निकालने दिया जाएगा। काउंटिंग के दौरान या फिर बाद में किसी ने भी शांति भग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के अंदर मारपीट की घटना उपरांत पीड़ित युवती आयी सामने..चापड़ से हमले की अफवाहों को सिरे से नकारा..
February 7, 2026
पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले अज्ञात लोगों को चिन्हित कर त्वरित कार्यवाही में दून पुलिस ने धरदबोचा…विस्तृत पूछताछ के साथ अग्रिम कार्रवाई जारी…
February 7, 2026
पुलिसिंग: गुंजन निर्मम हत्याकांड में देहरादून पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ मात्र 03 दिन में चार्जशीट दाखिल की… उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार किसी जघन्य अपराध में इतने अल्प समय पर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में आरोप पत्र पेश..
February 5, 2026
उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक प्राधिकरण से सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था…अल्पसंख्यक बच्चे अब पड़ेंगे राष्ट्रवाद की शिक्षा…
February 4, 2026
DGP उत्तराखंड की अपराध और कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा बैठक..गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही..लैंड फ्रॉड मामलों में समयबद्ध और पारदर्शी कार्यवाही के निर्देश,CO की प्रारम्भिक जांच होगी अनिवार्य..
February 3, 2026
CM धामी के सख्त निर्देश:कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं..पुलिस का वर्क कल्चर सुधरे,आम आदमी को न सताया जाए: मुख्यमंत्री..
February 3, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट 2026–27 को बताया विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप..
February 2, 2026
त्योहारों से पूर्व मिलावटखोरों के खिलाफ दून पुलिस का एक्शन शुरू..यूपी/उत्तराखण्ड में नकली खाद्य पदार्थ सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश..250 किलो नकली पनीर और दही के साथ गिरोह के 02 शातिर सदस्य गिरफ्तार..सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं :SSP दून..
February 2, 2026

