विरोध: प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड दौरे को कांग्रेस ने बताया निराशाजनक ।गाँधीपार्क में दिया धरना। हरीश रावत ,गणेश गोदियाल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मौनव्रत..

देहरादून.

पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे पर कांग्रेस ने कई सवाल उठाए हैं। कांग्रेसियों ने विरोध करते हुए मौन व्रत रखकर राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का बेरोजगार आस लगाए बैठा था कि पीएम बेरोजगारी वाले राज्य के लिए रोजगार की सौगात लेकर आएंगे। किसानों को उम्मीद थी कि बर्बरता के खिलाफ प्रधानमंत्री प्रायश्चित के रूप में दो शब्द जरूर कहेंगे। उत्तराखंड सरकार को गन्ने के मूल्य बढ़ाने और बकाया अदायगी के निर्देश देंगे, लेकिन पीएम ने किसानों के लिए कुछ नहीं कहा। तीर्थ पुरोहितों, चारधाम यात्रा, कर्मचारी, मजदूर, गृहणियों से जुड़े मसलों पर पीएम मोदी ने कोई घोषणा नहीं की।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिसिंग: पेडिंग इन्वेस्टिगेशन और फ़रार इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर SSP देहरादून हुए सख़्त… बेहतर कानून व्यवस्था बनाने सहित संवेदनशील प्रकरणों के निस्तारण को लेकर राजपत्रित अधिकारियों की क्लास…

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उनका यह धरना किसानों को समर्पित है। हमारा मौन व्रत गांधी को समर्पित है सत्ता को सद्बुद्धि आए। दिल्ली में जो 10 महीने से संघर्ष कर रहे हैं, जिनकी खेती खतरे में है। जिनके परिवार खतरे में हैं। 600 लोगों ने अपनी शहादत दे दी है, काले कानूनों को वापस करने की मांग को लेकर कि लोकतांत्रिक अधिकार स्थापना के लिए उन किसानों को हमारा उपवास समर्पित है।

यह भी पढ़ें 👉  धोखाधड़ी: सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर ₹26 लाख हड़पने वाली प्रधान सहायक महिला दून पुलिस की गिरफ्त में… आरोपी महिला के खिलाफ सचिवालय में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के 03 मुक़दमें दर्ज.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें