
तीन दिनों से थी मृतक महिला लापता.मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान.….थाना रायपुर इलाके में धड़ल्ले से बिक रहे नशे के कारोबार को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप..
देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में महिलाओं की हत्याओं का सिलसिला जारी है. एक के बाद एक महिलाओं के शव बरामद हो रहें है. अभी प्रेम नगर के सुद्धोवाला जंगल में मिले महिला के शव का मामला वर्कआउट भी नहीं हुआ था कि सोमवार 16 मार्च 2026 को थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत चुना भट्टा के खड़ंर में एक महिला का निर्मम अवस्था शव बरामद हुआ. प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका जताई गई है.क्योंकि महिला के शव में कई गंभीर चोटे देखी गई है. हालांकि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी और एसपी देहात ने पुलिस टीम जांच पड़ताल के लिए पहुंची. साथ ही पुलिस फोरेंसिक दल भी घटना की इन्वेस्टीगेशन में जुटी हैं. जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय शिवानी थापा के रूप में हुई है.बताया जा रहा है कि मृतक महिला की 3 साल पहले शादी हुई थी और 2 साल का बच्चा भी है. पुलिस का कहना है कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है.पुलिस की तफ्तीश ज़ारी है. बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपने घर से तीन दिनों से लापता थी और नशे की आदि होने के कारण कुछ दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से आई थी. ऐसे में इस घटना को नशे के कारण से भी जोड़ा जा रहा है.
मृतका की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप,कहा रायपुर चुना भट्टा इलाके में धड़ल्ले से चल रहें नशे के कारोबार!
मृतक महिला की मां ने घटनास्थल पर रोते बिलखते हुए रायपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित मां का कहना है कि रायपुर इलाके में धड़ल्ले से ड्रग्स,स्मैक जैसे नशे का कारोबार चल रहा है, जिसके चलते नौजवानों से लेकर वयस्क लोग भी इस जानलेवा नशे की गिरफ्त में फ़सते जा रहे हैं.अगर समय रहते नशे के कारोबार को रोक नहीं गया तो आने वाले दिनों में कई जिंदगियां बर्बाद हो सकती है.

महिला सुरक्षाओं को लेकर पुलिस के दावे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और!
महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग द्वारा तमाम दावे भले ही किये जाते हो,लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है.क्योंकि आए दिन जिस तरह से महिलाओं के जगह -जगह शव मिल रहें है, वो न सिर्फ चिंता का विषय है, बल्कि महिलाओं के सुरक्षा को लेकर हकीकत भी बयां करती है..









