नव वर्ष के पहले दिन उत्तराखंड के इन IPS अधिकारियों को  IG/DIG प्रमोशन का तोहफा…

देहरादून: नव वर्ष 2024 के पहले दिन (01 जनवरी 2024) को उत्तराखंड के कई आईपीएस अधिकारियों को सरकार IG और DIG पद प्रमोशन का तोहफा देने जा रही है..आज 22 नवंबर 2023 को उत्तराखंड सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों की डीपीसी संपन्न हुई..

इस डीपीसी में वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) सुश्री स्वीटी अग्रवाल,अरुण मोहन जोशी,अनंत शंकर ताकवाले और राजीव स्वरूप को आगामी 01 जनवरी 2024 से पुलिस महानिरीक्षक (IG) पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया.. सुश्री स्वीटी अग्रवाल के प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण उन्हें परफॉर्मा पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  मांडूवाला रोड़ जंगल में मिले अज्ञात महिला शव का खुलासा...मृतका के पहले पति द्वारा हत्या क़ी घटना को दिया गया अंजाम..डेड बॉडी को चार दिन तक़ पहले कमरे में रजाई के निचे छुपाये रखा...5000 लोगों के भौतिक सत्यापन और मैराथन जांच-पड़ताल के बाद दून पुलिस हत्यारें तक पहुंची..

 वही वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह को आगामी 01 जनवरी 2024 से  पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग्: कांग्रेस ने कई सीटों पर किया बड़ा बदलाव. *देखिए नई लिस्ट*

वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार तथा और धीरेंद्र गुंज्याल को  01 जनवरी 2024 से सेलेक्शन ग्रेड प्रदान करने का निर्णय लिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तिकरण की दिशा में DM और SSP देहरादून का एक और ठोस प्रयास…शहर के 05 मुख्य स्थानों पर स्थापित किये जायेंगे पिंक बूथ.. DM और SSP ने विभिन्न स्थानों का मोटरसाइकिल से किया भ्रमण..

बता दें कि उत्तराखंड शासनादेश के मुताबिक यह सभी पदोन्नति आगामी 01 जनवरी 2024 से लागू होंगी..

आज दिनांक 22 नवंबर 2023 को उत्तराखंड सचिवालय में मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की डीपीसी सम्पन्न हुई।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें