शिकंजा: उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्यवाही..एक गैंगवार में बड़ी घटना होने से पहले STF ने कुख्यात शूटर को किया गिरफ्तार.. अभियुक्त के क़ब्जे से 03 पिस्टल,11 जिन्दा कारतूस बरामद..

आपसी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष की हत्या की फिराक में था. अपराधी उत्तराखण्ड एसटीएफ व पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी वारदात…गिरफ्तार अभियुक्त विरूद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले हैं दर्ज..

गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर यूपी-उत्तराखण्ड में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, बलवा इत्यादि के 01 दर्जन आपराधिक मुकदमें दर्ज है जो वर्तमान में जनपद रामपुर व जनपद ऊधमसिंह नगर से 307 IPC के मुकदमें में था फरार…गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 03 अवैध तमंचे 315 बोर व 11 जिन्दा कारतूस..

देहरादून/रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जनपद के अंतर्गत रुद्रपुर में आपसी रंजिश के चलते एक बड़े गैंगवार को समय रहते विफल करते हुए उत्तराखंड एसटीएफ में गैंग सक्रिय शूटर को गिरफ्तार किया है पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से तीन पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ हत्या,लूट व डकैती जैसे संगीन किस्म के एक दर्ज से अधिक आपराधिक मुकदमे पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है.एसटीएफ टीम द्वारा 12 मार्च 2026 थाना रुद्रपुर की पुलिस टीम को साथ लेकर अभियुक्त सन्दीप चौहान पुत्र तेजपाल चौहान निवासी मलिक फार्म, डिबडिबा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उ0प्र0 को थाना रुद्रपुर क्षेत्र से 03 अवैध तमंचे व 11 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर..देहरादून जनपद में संदिग्धों की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर सत्यापन अभियान.. 316 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में ₹31 लाख 60 हजार चालान काट जुर्माना..

इस मामले में एसएसपी STF अजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि राज्य एस.टी.एफ. द्वारा सक्रिय गैंग एवं जेलो में निरूद्ध कुख्यात अपराधियों व गैंगस्टरों की निरन्तर निगरानी कर उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाती है। आज दिनांक 12/03/2026 को इसी क्रम में एक अपराधी सन्दीप चौहान पुत्र तेजपाल चौहान निवासी मलिक फार्म, डिबडिबा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उ0प्र0 को 03 लोडेड तमंचों व 11 कारतूस के साथ रुद्रपुर थानान्तर्गत गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधी की दूसरे गैंग के साथ चल रही रंजिश के चलते अपना एक गैंग संचालित कर वारदात की फिराक में घूम रहा था एसटीएफ को वारदात की आशंका के होने का सटीक इनपुट मिलने पर मेरे द्वारा टीम को कार्यवाही का आदेश दिया गया,जिस पर टीम द्वारा घेराबन्दी करके कार्यवाही की गयी तो गैंग का सरगना सन्दीप उर्फ सनिया पकड़ा गया और कुछ अपराधी भागने में सफल रहे, तथा मौके से भारी मात्रा में लोडेड हथियार व जिन्दा कारतूस बरामद हुए। अब तक की पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ कुछ दिनों से दूसरे पक्ष की हत्या करने फिराक में था मौका मिलते ही या आमना-सामना होते ही हम उन पर गोली चलाते। इस प्रकार एसटीएफ की सक्रियता व सटीक मुखबिरी से बड़ी घटना होने से बची है। इस प्रकरण में कहां-कहां घटना के तार जुड़े है के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  न्यूजीलैंड से खटीमा आए डेलिगेशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की..

बता दें कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड द्वारा एसटीएफ को राज्य में सक्रिय गैंग/गैगस्टर व अवैध हथियारों के विरूद्ध धरपकड़ व कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए है. साथ ही पुलिस महानिदेशक (DGP)से प्राप्त निर्देशो के क्रम में वर्तमान में राज्य में चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के अन्तर्गत SSP, STF अजय सिंह द्वारा सभी एसटीएफ टीमों को अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक, घुसपैठियों, बांग्लादेशी तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे.इसी क्रम में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह एसटीएफ के अन्तर्गत एक टीम का गठन कर सक्रिय गैंग व अवैध हथियारों के सम्बन्ध कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में एसटीएफ टीम द्वारा आज थाना रुद्रपुर की टीम को साथ लेकर अभियुक्त सन्दीप चौहान पुत्र श्री तेजपाल चौहान निवासी मलिक फार्म, डिबडिबा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उ0प्र0 को थाना रुद्रपुर क्षेत्र से 03 अवैध तमंचे व 11 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नेक काम: अपनों से दूर हुए लोगों को परिवार से मिला मुस्कान लौटाती दून पुलिस..राजपुर पुलिस गुजरात और दिल्ली से सकुशल खोज लायी 02 महिलाएं..

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

  1. सन्दीप चौहान पुत्र श्री तेजपाल चौहान निवासी मलिक फार्म, डिबडिबा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उ0प्र0 उम्र- 26 वर्ष।
    बरामदगीः-
    03 अवैध तमंचे .315 बोर
    11 जिन्दा कारतूस अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
  2. 739 / 2016 बिलासपुर रामपुर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 धारा 3(1) Chargesheeted
    2 155 / 2023 बिलासपुर रामपुर IPC धारा 323, 336, 352, 504, 506 Chargesheeted
    3 200 / 2023 बिलासपुर रामपुर IPC धारा 413, 414 Chargesheeted
    4 146 / 2024 बिलासपुर रामपुर आर्म्स एक्ट धारा 25, 27, 3 तथा IPC 307, 34 Chargesheeted
    5 310 / 2024 बिलासपुर रामपुर आर्म्स एक्ट 25, 3 तथा BNS 2023 धारा 109(1), 324(2), 332(b) Chargesheeted
    6 204 / 2025 बिलासपुर रामपुर BNS 2023 धारा 115(2), 126(2), 351(2), 352 Chargesheeted
    7 290 / 2025 बिलासपुर रामपुर आर्म्स एक्ट धारा 25, 3 Chargesheeted
    8 003 / 2026 बिलासपुर रामपुर BNS 2023 धारा 109(1), 115(2), 118(1), 126(2), 190, 191(2), 191(3), 352 Pending
    9 0058/2026 बिलासपुर रामपुर BNS 2023 धारा 109(1), 190, 191(2), 191(3), 351(3), 352 Pending
    10 91/2026 रुद्रपुर उ0सि0 नगर BNS 109/191(2),191(3),3(5) 351(3) Pending

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें