सड़क सुरक्षा: SSP देहरादून ने बल्लीवाला फ्लाई ओवर को लेकर सभी स्टेक होल्डर्स विभागों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण… दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिये उठाये गये सुधारात्मक कदमों को और अधिक प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करने के लिए इन 05 नए बिंदुओ पर दिशानिर्देश… 

पूर्व में मई 2024 में किये गये संयुक्त निरीक्षण के बाद उठाये गये सुधारात्मक कदमों के पश्चात से उक्त फ्लाई ओवर पर किसी दुर्घटना का होना नहीं आया है संज्ञान में..

दुर्घटनाओं में रोकथाम के लिये उठाये गये सुधारात्मक कदमों के और अधिक प्रभावी रूप से क्रियान्वयन हेतु पुनः किया गया  संयुक्त निरीक्षण..

निरीक्षण के दौरान बल्ली वाला फ्लाईओवर पर परिलक्षित कमियों को दूर करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारितो को दिए आवश्यक निर्देश..

देहरादून: बल्लीवाला फ्लाई ओवर पर घटित हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पूर्व में एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ मई 2024 में उक्त फ्लाई ओवर का संयुक्त निरीक्षण किया गया था.निरीक्षण के दौरान दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उठाये गये सुधारात्मक कदमों, स्पीड कंट्रोल, सुरक्षा उपकरणों की स्थापना आदि से फ्लाई ओवर पर हो रही दुर्घटनाओं की संख्या में काफी कमी आई.साथ ही मई 2024 के उपरान्त फ्लाई ओवर पर किसी भी दुर्घटना का घटित होना संज्ञान में नहीं आया.इसी क्रम के फ्लाई ओवर पर होने वाली सडक दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा दुर्घटनाओं में कमी हेतु उठाये गये सुधारात्मक कदमों के और अधिक प्रभावी रूप से क्रियान्वयन हेतु मंगलवार 25 फ़रवरी 2025 को एसएसपी देहरादून द्वारा एन0एच0 डोईवाला, एमडीडीए, नगर निगम,  विद्युत विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ बल्लीवाला फ्लाईओवर का संयुक्त निरीक्षण किया गया.  निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा बल्लीवाला फ्लाईओवर में दुर्घटनाओं की रोकथाम और परिलक्षित कमियों के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों को निम्न दिशा निर्देश दिये गये..

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव मतदान में इनकी भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण…भूखे प्यासे रहकर मतदान मैदान में डटे..

1- फ्लाई ओवर में निर्मित स्पीड ब्रेकरों पर प्रापर रोड मार्किंग की जाये, साथ ही फ्लाई ओवर के ऊपर कमला पैलेस की ओर सोलर स्टड की 04 लाइनें तथा रम्बल स्ट्रिप व सोलर ब्लिंकर लगाये जाये..

यह भी पढ़ें 👉  जालसाजी: कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरे की भूमि अपने नाम करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने दबोचा..गिरफ्तार अभियुक्त जनपद देहरादून के अलग-अलग न्यायालयों में पेशकार सहित अन्य पदों पर रह चुका हैं तैनात…

2- फ्लाई ओवर पर क्षतिग्रस्त हुई स्प्रिंग पोस्ट के स्थान पर नये स्प्रिंग पोस्ट स्थापित किये जाये तथा उक्त स्प्रिंग पोस्टों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते हुए रात्रि के समय प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाये..

3- फ्लाई ओवर के दोनो छोरों पर  फ्लाई ओवर के अन्दर की ओर लगभग 50 मीटर तक स्प्रिंग पोस्ट के स्थान पर कंक्रीट मीडियन बैरियर स्थापित किये जायें..

4- कमला पैलेस की ओर फ्लाई ओवर से लगभग 150 मीटर पहले फ्लाई ओवर पर बने तीव्र मोड पर एन0एच0 द्वारा स्थापित किये गये बैरियरों की ऊंचाई अधिक होने तथा ब्रेकर के पास बनी सफेद पट्टी के धूमिल होने से दुर्घटनाओं की सम्भावना बनी रहती है. उक्त स्थान पर स्पीड ब्रेकर की बजाये 10 मीटर तक कैट आई अधिष्ठापित किये जायें.

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन:हरिद्वार जिले में एक और अवैध मजार पर चला धामी सरकार का बुलडोजर..सरकारी भूमि पर अवैध संरचना में कोई अवशेष नहीं मिले: प्रशासन..

5-  कमला पैलेस की ओर से कमलेश्वर महादेव मन्दिर के सामने पेडों की लापिंग की जाये, जिससे दुर्घटनाओं की सम्भावनाओं को कम किया जा सके..

बल्लीवाला फ्लाई ओवर के सयुक्त निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून अजय सिंह के साथ राहुल कैन्थोला (कर अधीक्षक नगर निगम), विनय कुमार सिंह (एसडीओ यू0पी0सी0एल0), अनिल बिष्ट (सहायक अभियंता एनएच डोईवाला),  राहुल कपूर (ट्रासंपोर्ट एण्ड टाउन प्लानर एमडीडीए),  जगदीश पंत (क्षेत्राधिकारी यातायात),  सुरेन्द्र कुमार (डिप्टी रेंजर, वन विभाग) तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें