दुखद: 33 वर्षीय मां ने 2 बच्चों समेत की खुदकुशी.. घर के अंदर मिली तीनों की लाशें.. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी..

ब्रेकिंग देहरादून

33 वर्षीय माँ ने 2 बच्चो समेत की खुदकुशी..

घर के अंदर विषैला प्रदार्थ खा के दी जान..

प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी मृतक महिला..

मृतक बच्चो की उम्र 12 और 7 साल बताई जा रही है..

थाना सहसपुर क्षेत्र के जस्सोवाला गाँव का मामला..

देहरादून: थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत जस्सोवाला ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार एक दुखद घटना सामने आई है.यहां एक 33 वर्षीय महिला ने अपने 2 बच्चों समेत खुदकुशी कर मौत को गले लगाने की जानकारी सामने आई है. घर के अंदर विषैला पदार्थ खाकर अपने 12 वर्षीय व 7 वर्षीय बच्चे के साथ खुदकुशी करने वाली मृतक महिला एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करती थी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर हर एंगल से जांच कर रही है. आत्महत्या की वजह को लेकर पुलिस आसपास के लोगों व परिजनों से पूछताछ कर कार्रवाई में जुटी है. उधर इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही देहरादून एसएसपी दलिपसिंह कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. स्थानीय पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके से जांच पड़ताल कर कार्रवाई में जुटी है.जानकारी के अनुसार मृतक महिला एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी.

यह भी पढ़ें 👉  जनहित पुलिसिंग पर जोर..नये साल की पहली बैठक में सख्त रूख में दिखे SSP देहरादून..मुख्यालय और जनपद स्तर पर प्रचलित अभियानों की समीक्षा कर लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों के कसे पेंच..

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे देहरादून एसएसपी/ डीआईजी दलीप सिंह कुंवर और अन्य अधिकारी. पुलिस फॉरेंसिक टीम इनके साथ जांच पड़ताल में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन की मेहनत लायी रंग.. वर्ष 2021 के साइबर क्राइम मुकदमें में Nigerian अभियुक्त को न्यायालय ने दोषी करार कर किया दण्डित…STF एसएसपी आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 50 दिवस के भीतर 03 साइबर मुकदमों में 04 अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध होने पर दण्डित..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें