दुःखद: यहां देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ़्तार कार. हादसे में चार दोस्तों की मौत, एक घायल..

हल्द्वानी:

  नैनीताल जिले के हल्द्वानी से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहाँ बीती रात एक कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है मृतक चारों युवक आपस में दोस्त थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग्: उत्तराखंड में नए साल के शुरुआत में "कोरोना विस्फोट", प्रदेश में बढ़ते आंकड़े चिंताजनक. फिर बिगड़ने लगे हालात.*आज आँकड़ा 250 पार.*

 जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात गौलापार के कुंवरपुर चौराहे पर स्थित सरोवर रेस्टोरेंट के समीप एक कार पेड़ से जा टकराई। दुर्घटनाग्रस्त कार में 5 युवक सवार थे, हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए , स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती:शिमला बाईपास में संचालित अवैध पशु सेंन्टर पर जिला प्रशासन की सख़्ती..लगाया ताला,किया सील..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें