
अवैध शराब/नशा तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही को लेकर SSP देहरादून के जनपद पुलिस को सख्त निर्देश..
देहरादून: अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा कसते हुए देहरादून पुलिस ने हर्रावाला क्षेत्र में एक संदिग्ध लोडर से भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर की गईं इस कार्रवाई में दबोचे गए तस्करों के कब्जे से 15 पेटी अंग्रेजी शराब और 128 पेटी देसी शराब की पेटीयां बरामद की गई है. पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत ₹7 लाख से अधिक आँकी गई है.शराब तस्करी मे प्रयुक्त लोडर वाहन को सीज करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया..

पुलिस जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं.इसी क्रम न में थाना डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30-01-2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौकी क्षेत्र हर्रावाला से एक संदिग्ध लोडर संख्या: यू0के0-07-टीडी-0190 को रोककर चैक किया गया तो लोडर वाहन में सवार 03 अभियुक्त- 01-अनिकेत 02-मोनू कुमार और 03-सौरभ जयसवाल के कब्जे से 143 पेटी शराब ( 128 पेटी देसी शराब व 15 पेटी अग्रेजी शराब) बरामद हुई,मौके पर अभियुक्तो से शराब परिवहन करने संबंधी दस्तावेज मांगे गए परंतु वह दिखा नहीं पाए, जिस पर तीनों अभियुक्तो को मौके से गिरफ्तार किया गया.. अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0- 26/2026 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार शराब तस्कर :
1- अनिकेत पुत्र विजय निवासी- 50 बी डांडीपुर मौहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून
2- मोनू कुमार पुत्र सत्य प्रकाश निवासी- ग्राम बसेडा, थाना नौगांसाबाद, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
3- सौरभ जयसवाल पुत्र श्री राजेन्द्र जयसवाल निवासी चन्द्रलोक कालोनी, बेहट रोड कोतवाली देहात जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी हर्रावाला, देहरादून
बरामदगी :-
1- माल्टा ट्रेटा पैक देशी शराब – 128 पेटी
2- मैकडावल अंग्रेजी शराब – 05 पेटी
3- इम्पीरियल ब्लू – 08 पेटी
4- रायल स्टेज – 02 पेटी
5- वाहन ऑटो सं0- यू0के0-07-टीडी-0190
(बरामद शराब की कीमत करीब 07 लाख रूपये)









