
गिरोह का सरगना दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर..जिसके विरूद्ध दिल्ली के विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं लगभग 02 दर्जन अभियोग..
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नकबजनी की घटनाओं को सिलसिलेवार अंजाम देने वाले दिल्ली के अन्तर्राज्जीय गिरोह मुन्ना गैंग को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं.गिरफ्त में आये गिरोह द्वारा देहरादून में घटित नकबजनी की 02 अलग-अलग घटनाओं का दून पुलिस ने खुलासा किया..दोनों वारदात में शामिल मुन्ना गैंग के सरगना सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया हैं..अभियुक्तों के कब्जे से दोनों घटनाओं में चोरी किया गया माल भी बरामद हुआ हैं.गिरोह का सरगना दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर हैं, जिसके विरूद्ध दिल्ली के विभिन्न थानों में लगभग 02 दर्जन से अधिक मुक़दमें दर्ज हैं…गैंग सरगना द्वारा पूर्व में भी अपने साथियों के साथ मिलकर कई आपराधिक घटनाओं को दिया गया है अंजाम.. गिरफ्तार गिरोह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बलेनो कार संख्या: डीएल-08-सीवाई-8083 भी बरामद की गई हैं..

थाना नेहरु कॉलोनी पुलिस के अनुसार 16 फरवरी 2025 को वादी विजय सिंह पटवाल पुत्र सुल्तान सिंह पटवाल निवासी शांति विहार, अजबपुर कला, देहरादून द्वारा थाने पर तहरीर दी कि 15 फरवरी को दोपहर वो अपने घर पर ताला लगाकर कहीं चले गए थे.रात को 8 बजे जब वापस लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे.और घर से कुछ नगदी तथा चांदी के सिक्के व घड़ियाँ ग़ायब थीं. उक्त तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर धारा-305 ए, 331(4)BNS भा0न्या0सं0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया.घटना के त्वरित अनावरण और उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष नेहरु कॉलोनी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए.इसी क्रम में गठित टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया और फुटेज में दिख रहे संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु मुखबिर मामूर किए. पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों से मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को दिल्ली के शातिर नकबजन गैंग के उक्त घटना में शामिल होने तथा उक्त गिरोह के चोरी की अन्य घटनाओ को अंजाम देने की फिराक में देहरादून में रुके होने की जानकारी मिली, जिस पर तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर मैनुअल पुलिसिंग करते हुए गिरोह के सदस्यों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई.इस बीच 17 फरवरी 2025 को मुखबिर की सूचना पर दूधली सडक मार्ग से घटना में शामिल 03 अभियुक्तों 01: राशिद खान, 02: फैजान तथा 03: अमन* को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया.अभियुक्तों के कब्जे से नेहरू कालोनी में चोरी की घटना से सम्बन्धित माल व अन्य सामान बरामद किया गया. बरामद अन्य सामान के सम्बन्ध में जानकारी करने पर अभियुक्तों द्वारा उक्त माल को दिनांक 16-02-25 की दोपहर में सुभाष नगर में एक बंद घर से चोरी करना बताया गया. जिसके सम्बन्ध में थाना क्लेमेनटाउन से जानकारी करने पर उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना क्लेमेंटाउन पर मुकदमा पंजीकृत होना ज्ञात हुआ. गिरफ्तार अभियुक्त राशिद दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूद्ध दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी,नकबजनी और अन्य अपराधों के लगभग 02 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं..
गिरफ्तार अभियुक्त:
(1) राशिद खान उर्फ सोनू पुत्र मुन्ना खान निवासी ।-93 ब्लॉक 27, त्रिलोकपुरी, थाना मयूर विहार फेज 1 पूर्वी दिल्ली उम्र: 30 वर्ष। (गैंग लीडर)
(2) फैजान पुत्र नौसे निवासी: ई-207 पूर्वी विनोद नगर, कल्याणवास, थाना मयूर विहार फेज 1 पूर्वी दिल्ली उम्र- 24 वर्ष।
(3) अमन उर्फ अमान पुत्र निसार निवासी 27/203 त्रिलोकपुरी, थाना मयूर विहार फेज 1 पूर्वी दिल्ली उम्र 23 वर्ष।
बरामदगी:
थाना नेहरू कॉलोनी से सम्बन्धित..
(01) 13500 रू0 नगद
(02) तीन सफेद धातु के सिक्के
(03) दो टाइमैक्स कंपनी की हैंड वॉच
(04) एक चापड
(05) एक सरिया (लोहा)
(06) दो रेंच
(07) दो पेचकस
(08) एक बलेनो कार संख्या: डीएल-08-सीवाई-8083।
थाना क्लेमेनटाउन
(1) तीन सफेद धातु के सिक्के
(2) दो जोडी सफेद धातु के बिछुवे
अपराधिक इतिहास:
गैंग लीडर हिस्ट्रीशीटर राशिद:
(1)-मु0अ0सं0- 64/2021 धारा- 380,457,34 भा0द0वि0 थाना मयूर विहार फेज 1 दिल्ली
(2)-मु0अ0सं0- 11/2018 धारा- 25/54/59 आर्म्स एक्ट थाना सनलाइट कालोनी दिल्ली
(3)-मु0अ0सं0-465/2018 धारा- 376/363/342/120ठ/34 आईपीसी 6/17/21 पोक्सो एक्ट थाना मयूर विहार फेज 1 दिल्ली
(4)-मु0अ0सं0- 9/2029 धारा- 380/457/74ं/34 भादवि थाना सरिता विहार दिल्ली
(5)-मु0अ0सं0- 42/2023 धारा-307/174ं/34भादवी 25/27 आर्म्स एक्ट थाना मयूर विहार फेस 1 दिल्ली
(6)-मु0अ0सं0- 56/2019 धारा-186/353/34 भादवि 25/57 आर्म्स एक्ट थाना स्पेशल सेल दिल्ली
(7)-मु0अ0सं0- 276/2018 धारा- 304/308/341/34 भादवि थाना मयूर विहार फेस 1 दिल्ली
(8)-मु0अ0सं0- 59/2019 धारा-457/380/411/34 भादवि थाना सरिता विहार दिल्ली
(9)-मु0अ0सं0- 210/2023 धारा- 380/454/482/411/201/34 भादवि थाना अमर कॉलोनी दिल्ली
(10)-मु0अ0सं0-13719/2023 धारा-379/411 थाना विकासपुरी दिल्ली
(11)-मु0अ0सं0- 333/2023 धारा- 380/457/34 भादवि थाना कालकाजी दिल्ली
(12)-मु0अ0सं0- 1912 /2018 धारा 379 भादवि थाना मयूर विहार फेस 1 दिल्ली
(13)-मु0अ0सं0- 221/2017 धारा- 379 भादवि थाना मयूर विहार फेस 01 दिल्ली
(14)-मु0अ0सं0 204/17- धारा-379 भादवि थाना मयूर विहार फेस 01 दिल्ली
(15)-मु0अ0सं0- 56/2019 धारा-186/353/34 भादवि 25/57 आर्म्स एक्ट थाना मयूर विहार फेस 01 दिल्ली
(16)-मु0अ0सं0- 17/2018 धारा- 25/540 आर्म्स एक्ट थाना स्पेशल सेल दिल्ली
(17)-मु0अ0सं0- 96/2023 धारा-384/457/34 भादवि थाना अमर कॉलोनी दिल्ली
(18)-मु0अ0सं0- 209/17 धारा-379/411 थाना मयूर विहार फेस 01 दिल्ली
(19)-मु0अ0सं0- 354/17 धारा-324/34 थाना मयूर विहार फेस 01 दिल्ली
(20)-मु0अ0सं0 46/19 धारा-392/397/506/34 भादवि 27 आर्म्स एक्ट थाना मयूर विहार फेस 01 दिल्ली
अभियुक्त फैजान:
(1)-मु0अ0सं0: 64/2021 धारा- 380,457,34 भादवि थाना मयूर विहार फेज 1 दिल्ली
(2)-मु0अ0सं0: 16/25 धारा- 305,331(4),317(2),3(5) भादवि थाना क्लेमेनटाउन देहरादून