Good Job:गुमशुदा नाबालिग को 24 घंटे में दून पुलिस ने किया बरामद..बच्चे को सकुशल पाकर थाने में भावुक हुई माँ..सेलाकुई पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर परिजनों ने SSP देहरादून का किया आभार व्यक्त..

बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस:SSP दून

देहरादून: घरवालों से नाराज होकर बिना बताए एकाएक लापता हो जाने वाले 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को 24 घंटे के अंदर सेलाकुई पुलिस ने सकुशल बरामद किया हैं. अपने कलेजे के टुकड़े (बेटे) को सकुशल पाकर परेशान माँ थाने में ऐसी भावुक हुई कि सभी देखने वालों का दिल भर आया.वही नाबालिग के गुमशुदा होने के उपरांत पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए परिजनों ने एसएसपी देहरादून अजय सिंह का दिल से आभार व्यक्त किया है.

यह भी पढ़ें 👉  सावधान: क्रेडिट कार्ड लेने वाले हो जाये सतर्क..वर्ना हो सकता है मिनटों में बैंक एकाउंट खाली…उत्तराखंड STF ने ऐसे ही गिरोह का पर्दाफ़ाश कर मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार… 

सेलाकुई थानाध्यक्ष पी०डी० भट्ट के अनुसार दिनांक 24/10/2025 को सेलाकुई निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने 15 वर्षीय पुत्र के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में थाना सेलाकुई पर प्रार्थना पत्र दिया गया था. प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल धारा 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया. 

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत गुमशुदा नाबालिक की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर तत्काल थाना सेलाकुई पर टीम गठित की गई. गठित टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिक के घर और उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया.इसके साथ ही गुमशुदा नाबालिक लड़के के दोस्तों व अन्य परिचितों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई.पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही एवं अथक प्रयासों से मात्र 24 घंटे के अंदर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया. नाबालिक बच्चे के सकुशल वापस मिलने पर उसके परिजन पुलिस के समक्ष काफी भावुक हो गए.साथ ही उनके द्वारा दून पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए एसएसपी देहरादून का आभार व्यक्त किया गया.. 

यह भी पढ़ें 👉  नौकरी के नाम पर विदेश ले जाकर युवकों को बंधक बनाकर Crime कराये जाने की घटना पर "मुख्यमंत्री"धामी" की सख़्ती का असर…एसएसपी देहरादून ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर शुरू की प्रभावी कार्रवाई ...

पुलिस टीम:-

1- उ०नि० पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई

2- म०उ०नि० मीना रावत

3- अ०उ०नि० कृपाल सिंह

4- हे०कां० हरेंद्र सिंह

5- कां० उपेंद्र भंडारी

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़…SSP देहरादून को मिली गोपनीय सूचना…दार्जलिंग निवासी युवती सहित 02 मुख्य गिरफ्तार..15 को CRPC का नोटिस जारी..Microsoft का प्रतिनिधि बताकर विदेशी नागरिकों से ठगी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें