शिकंजा: नशे और जुए की लत ने आदतन अपराधी को फिर पहुँचाया सलाखों के पीछे…अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई ₹10 लाख कीमत की ज़ेवरात बरामद..

नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में हुई बड़ी नकबजनी घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा..

अभियुक्त के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक गम्भीर मुक़दमें दर्ज.. 

देहरादून: नशे और जुए की लत के चलते आदतन अपराध करने वाले एक अभियुक्त को दून पुलिस ने एक बार फिर सलाखों के पीछे धकेला है.गिरफ्तार अभियुक्त नौशाद पुत्र नूर हसन के कब्जे से नेहरू कॉलोनी इलाकें में चोरी किए गए ₹10 लाख से अधिक क़ीमत के जेवरात बरामद किए गए..पिछले नेहरू कॉलोनी के विष्णु विहार लेन नंबर एक में बड़ी नकबजनी की घटना कारित हुई थी. पुलिस ने इसी मामले का खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लाखों रुपए के जेवरात बरामद किए. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त इससे पहले भी चोरी,नकबजनी और आर्म्स एक्ट जैसे आधा दर्जन मुकदमों में जेल जा चुका हैं..

नशा सट्टा जुए की लत ने बनाया अपराधी..

यह भी पढ़ें 👉  धरपकड़: पंचायत चुनावों में शराब बांटने के मंसूबो को दून पुलिस कर रही नाकाम..लग्जरी कार से अवैध शराब की खेप बरामद कर 02 तस्करों को सेलाकुई पुलिस ने दबोचा..बीते 20 दिनों लगभग ₹01 करोड़ मूल्य की अवैध शराब बरामद,68 मुक़दमें दर्ज कर 71 शराब तस्कर गिरफ्तार..

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे व जुए का आदी है.ऐसे में जुए और सट्टे में काफी पैसा हारने के कारण उस पर काफी लोगों का उधार हो गया हैं. अभियुक्त 10 फरवरी 2025 को ही जेल से छूटकर बाहर आया था.और जेल से बाहर आते ही अपना उधार चुकाने के साथ ही अपने नशे-जुए  की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा नेहरु कॉलोनी विष्णु विहार में स्थित बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अजांम दिया गया..

थाना नेहरुकोलोनी पुलिस के अनुसार 23 फ़रवरी 2025 को वादी मनीष उनियाल पुत्र हर्षमणि उनियाल निवासी लेन नंबर 1 विष्णुपुरम देहरादून द्वारा थाने में तहरीर दी गई.वादी ने तहरीर में बताया कि 23 फ़रवरी रात्रि के समय अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर का ताला तोडकर उनके घर से कीमती आभूषण चोरी कर लिये हैं. तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर धारा-305,331(4) BNS में मुकदमा पंजीकृत किया गया.घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों पर थाना नेहरुकोलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया.इसी क्रम में गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी.वही सीसीटीवी फुटेजों से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये से स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी अवगत कराते हुए उन्हें सक्रिय किया गया.इसके साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में जेल में गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया. पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों से दिनांक 28फ़रवरी 2025 को पुलिस टीम द्वारा दून यूनिवर्सिटी रोड से घटना में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया,जिसके कब्जे से उक्त घटना में चोरी किया गया शत प्रतिशत माल बरामद किया गया.. 

यह भी पढ़ें 👉  धधक रहे जंगलो के लिए बारिश बनेगी वरदान,16 से 20 मार्च मौसम अलर्ट..

 गिरफ्तार अभियुक्त:-

 नौशाद पुत्र नूर हसन निवासी मकान नंबर 1301, लोहिया नगर ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 34 वर्ष

बरामदगी:-

घटना में चोरी की गयी ज्वैलरी *(अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रू0)

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धा:बद्रीनाथ में भी श्रद्धालुओं की संख्या का बना रिकॉर्ड..तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 14.53 लाख के पार..अभी डेढ़ माह और चलेगी यात्रा,25 नवंबर को बंद होंगे कपाट..

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास :-

(1)- मु0अ0सं0- 102/2017 धारा- 378,427,411 भादवि, थाना प्रेमनगर, देहरादून

(2)- मु0अ0सं0- 103/2017 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना रायपुर, देहरादून

(3)- मु0अ0सं0- 128/2018 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना पटेल नगर,  देहरादून

(4)- मु0अ0सं0- 322/2019 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना पटेल नगर, देहरादून

(5)-मु0अ0सं0- 20/2020 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना बसन्त विहार, देहरादून

(6)-मु0अ0सं0- 50/2021 धारा- 380,411 भादवि, थाना पटेल नगर, देहरादून 

(7)-मु0अ0सं0- 575/2021 धारा- 380,411 भादवि, थाना पटेल नगर, देहरादून 

(8)-मु0अ0सं0- 131/2022 धारा-4/25 आर्म्स एक्ट, थाना डोईवाला, देहरादून

(9)-मु0अ0सं0- 418/2024 धारा- 380,411 भादवि, थाना पटेल नगर, देहरादून 

(10)-मु0अ0सं0- 79/2025 धारा- 305 ,331(4),317(2) BNS, थाना नेहरू कालोनी, देहरादून ..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें