शिकंजा:उत्तराखण्ड में चल रहे नकली दवा के कारोबार पर STF की सर्जिकल स्ट्राईक जारी..ब्रांडेड कम्पनियों की नकली दवाईयां बनाने और बेचने वाले गिरोह के 03 और सदस्य गिरफ्तार..


एसटीएफ द्वारा इस अभियोग वर्तमान तक 16 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया जा चुका है
..

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ STF की सर्जिकल स्ट्राइक लगातार जारी है इसी क्रम में ब्रांडेड कम्पनियों की नकली दवाईयां बनाने और बेचने वाले गिरोह के 03 और सदस्यों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है.इस मामले में SSP एसटीएफ- अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 01.06.2025 को प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों के नकली रैपर व नकली आउटर बॉक्स, लेबल एंव क्यूआर कोड भारी मात्रा के साथ एक व्यक्त्ति संतोष कुमार को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था. जिस सम्बन्ध में थाना सेलाकुई जनपद देहरादून में अभियोग पंजीकृत है. प्रकरण की गम्भीरता देखते हुए उच्चााधिकारियों द्वारा इस अभियोग की विवेचना थाना सेलाकुई, देहरादून से एसटीएफ को स्थान्तरित की गयी.

यह भी पढ़ें 👉  नशे की पूर्ति के लिए दो दोस्तों ने रात के अंधेरे में उड़ाई कार,रायपुर पुलिस ने 12 घण्टे में धरपकड़ कर एन वक्त पर बरामद की चोरी की कार.

उत्तराखण्ड राजकीय लैब जॉच में उपरोक्त समस्त दवाईयों व निर्माण साम्रगी के सैंपल व पैकिंग मैटिरियल नकली पाया गया है..

एसटीएफ टीम के लिए ब्रांडेड कम्पनियों की नकली दवाई बनाने व बाजार में विक्रय करने वालों की तलाश कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करना एक चुनौती बना हुआ है। इस अभियोग में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त नवीन बसंल उर्फ अक्षय पुत्र महावीर प्रसाद बंसल निवासी भिवाडी राजस्थान ने अभियुक्त 1. नरेश धीमान, 2. लोकेश गुलाटी, 3. मोहतरम अली से ब्रांडेड कम्पनी की नकली दवाईयां कय कर बाजार में विक्रय किया गया है एवं अभियुक्त नवीन बसंल उर्फ अक्षय के नकली दवाईयों के संगठित अपराध में सहयोग किया गया। जिसके उपरान्त एसटीएफ टीम द्वारा मैनुअली पुलिसिंग से अभियुक्त अभियुक्त 1. नरेश धीमान, 2. लोकेश गुलाटी, 3. मोहतरम अली को दिनांक 17.02.2026 को उनके घर रूडकी व देवबन्द में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण से पूर्व में बरामदगी का विवरणः 263 कि०ग्रा पैरासिटामोल, 2490 कि0ग्रा० जिंक पाउडर व पैरासिटामोल 5000 टेबलेट व oxalgin-dp 16200 टेबलेट बरामद..उत्तराखण्ड राजकीय लैब जॉच में उपरोक्त समस्त दवाईयों व निर्माण साम्रगी के सैंपल व पैकिंग मैटिरियल नकली पाया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  Good News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न पदोंं पर नियुक्त 139 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए..साढ़े तीन वर्षों में सरकारी सेवा में नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 23 हजार हुई..

बता दें कि पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा एसटीएफ को नकली दवाईयों वाले गैंग की धरपकड हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे। जिसके अनुक्रम में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि इन नकली दवाईयां बनाने एंव बाजार में विकय करने वाले गैंग की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिसके उपरान्त विभिन्न ब्रांडेड दवाई कंपनियों की जीवन रक्षक दवाईयों की हूबहू नकल कर नकली दवाईयों को तैयार कर बाजार में विक्रय करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:कार चालक द्वारा पिस्टल दिखाकर आमजन को डरा धमका-गालीगलोच करने के वायरल वीडियो का SSP देहरादून ने लिया तत्काल संज्ञान… SSP के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार…

गिरफ्तार अभियुक्त
1-नरेश धीमान पुत्र सतीश कुमार नि0 734 मकतूलपुरी रूडकी जनपद हरिद्वार।
2-लोकेश गुलाटी पुत्र खेम चन्द गुलाटी निवासी म०नं० 84 गली नं0 02. रामनगर थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार।
3-मोहतरम अली पुत्र मुशरफ अली निवासी मौहल्ला पठानपुरा, भायला रोड थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर।

आपराधिक इतिहासः नकली दवाईयां से सम्बन्धित 01 अन्य अभियोग अभियुक्त लोकेश गुलाटी के विरूद्ध थाना गंगनहर हरिद्वार में पंजीकृत है एव अन्य जनपद / राज्यों से जानकारी एकत्र की जा रही है।
टीमः उत्तराखण्ड STF

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें