शिकंजा:उत्तराखण्ड STF की अवैध हथियार तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही…भारी मात्रा में आटोमेटिक वैपन्स के साथ दो सक्रिय तस्कर गिरफ्तार..

02 पम्प एक्शन, 02 पिस्टल .32 बोर व 10 कारतूस व हथियार तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद….दो राज्य (उत्तराखण्ड-उत्तर प्रदेश) में सक्रिय गैंग का नेटवर्क ध्वस्त..

देहरादून /जसपुर:उत्तराखंड STF ने अवैध वैपन्स की तस्करी करने वाले उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश कर दो बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 पम्प एक्शन, 02 पिस्टल .32 बोर और 10 कारतूस सहित हथियार तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की हैं..STF के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में से अभियुक्त सिमरनजीत पाया गया थाना पुलभट्टा का हिस्ट्रीशीटर हैं,जिस पर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश राज्य में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. बता दें कि बीते 02 सप्ताह के अन्दर उत्तराखंड एसटीएफ की अवैध हथियारों के विरूद्ध तीसरी बड़ी कार्यवाही हैं.महज 10 दिनों में एसटीएफ ने 05 कुख्यात अपराधियों को दबोचकर 06 अवैध तमंचे,02 पम्प एक्शन, 02 पिस्टल .32 बोर सहित 31 कारतूस बरामद किये हैं....

यह भी पढ़ें 👉  स्कूलों में बच्चों को पाठ्यचर्या में श्रीमद् भगवत गीता का अध्ययन भी कराया जाए- मुख्यमंत्री..शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के लिए अगले 10 सालों के स्पष्ट प्लान पर किया जाए कार्य..

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड SSP, STF अजय सिंह द्वारा सभी STF टीमों को अवैध रुप से रह रहे विदेशी नागरिको, घुसपैठियों, बंगलादेशी तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों, सक्रिय गैंग व अवैध हथियारों के सम्बन्ध में कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ हेतु कार्यवाही के उचित निर्देश दिये गये थे.इसी क्रम में उत्तराखण्ड एसटीएफ. की एण्टी नारकोटिक्स टीम कुमाऊं द्वारा कोतवाली जसपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तो से 02 पम्प एक्शन, 02 पिस्टल .32 बोर, 10 कारतूस जिन्दा .32 बोर बरामद कर दो अभियुक्तों 1. शमशेर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी ग्राम हजीरा, थाना जसपुर, जनपद उधम सिंह नगर 2. सिमरनजीत पुत्र अजमेर, निवासी अंजनिया फार्म, थाना पुलभट्टा, जनपद उधम सिंह को जसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया हैं.दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली जसपुर पर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  ONE VOTE MATTERS A LOT_चुनाव के महापर्व में लोगों को उनके वोट का महत्व समझाने के लिये SSP देहरादून की नई पहल..सेल्फी पॉइंट्स के जरिये मतदान के लिए प्रेरित..

शाहजहांपुर (यूपी)से हथियार लाकर उत्तराखंड के जसपुर में बेचने की फिराक में थे तस्कर :STF

एसटीएफ SSP के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग उक्त वैपन्स को शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से लाये थे.और सम्भवतः उत्तराखंड के जसपुर में बेचने के लिए जा रहे थे..अभियुक्तगणों से पूछताछ पर इस प्रकार के वैपन को सम्भवतः फर्जी लाइसेंस बनाकर उनपर चढ़ाकर आगे देना था.ऐसे में STF सभी तरह के इनपुट पर जानकारी जुटा आगे की आवश्यक कार्यवाही में जुटी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  सराहनीय:SSP देहरादून के प्रयासों से उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए भिजवाई गई खाद्य सामग्री…तीन-तीन दिनों के अंतराल में जारी रहेगा आवश्यक राशन पहुँचाने का सिलसिला:SSP दून

गिरफ्तार अभियुक्त (तस्कर )
1-शमशेर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी ग्राम हजीरा, थाना जसपुर, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 39 वर्ष।
2-सिमरनजीत पुत्र अजमेर, निवासी अंजनिया फार्म, थाना पुलभट्टा, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 37 वर्ष।
बरामदगी
02 पम्प एक्शन
02 पिस्टल .32 बोर
10 कारतूस जिन्दा .32 बोर

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें