ONE VOTE MATTERS A LOT_चुनाव के महापर्व में लोगों को उनके वोट का महत्व समझाने के लिये SSP देहरादून की नई पहल..सेल्फी पॉइंट्स के जरिये मतदान के लिए प्रेरित..

आम जन को जागरूक करने के लिए जनपद के सभी थानों में लगाये गये ONE VOTE MATTERS A LOT के फ्लैक्स व सेल्फी प्वांइट..

थाने में आने वाले सभी आगंतुकों को उनके वोट के महत्व की जानकारी देते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए किया जा रहा जागरूक..

आमजन द्वारा पुलिस की नई पहल का स्वागत करते हुए सेल्फी पॉइंट में अपनी सेल्फी खिंचवाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का लिया जा रहा संकल्प..

यह भी पढ़ें 👉  उत्साह: मुख्यमंत्री ने गाया" बेडु पाको बारामासा"गढ़वाली गीत तो झूम उठे सेना के जवान। सीएम ने जवानों को दी बधाई। देखिए वीडियो..

देहरादून: आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत SSP देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आम जनमानस को निर्भीक होकर मतदान के लिए जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा हैं. वही इसके अतिरिक्त लोगो को उनके वोट के महत्व के बारे में समझाते हुए उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए है, इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा एक नई पहल की शुरुआत करते हुए जनपद के सभी थानों में  *”ONE VOTE MATTER A LOT”* के फ्लैक्स बोर्ड व सेल्फी पॉइंट बनाये गए है, जिनके माध्यम से आम जन को उनके वोट के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव के इस महापर्व में अपना योगदान देने के लिये प्रेरित किया जा रहा है.  दून पुलिस की इस अनूठी पहल की लोगो द्वारा प्रशंसा की जा रही है.और इन सेल्फी पॉइंट्स में अपनी फोटो खिंचवाते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान देने का संकल्प लिया जा रहा हैं.

यह भी पढ़ें 👉  चार-धाम यात्रा सुरक्षा भगवान भरोसे,पैदल श्रद्धालुओं के साथ सरेआम लाठी डंडों से मारपीट !. वायरल वीडियो चर्चाओं में, मुकदमा दर्ज..4 आरोपी गिरफ्तार.. देखिए वीडियो..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें