दुःखत:शादी में शामिल होने जा रहे लोगों का वाहन खाई में जा गिरा..05 लोगों की मौत..SDRF ने किया रेस्क्यू..

चमोली– जनपद चमोली की निजमुला घाटी के पास शुक्रवार रात एक वाहन और नियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा.इस हादसे में वाहन सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए सभी लोग चमोली से चौपहिया वाहन में सवार होकर एक शादी के समारोह शामिल होने जा रहे थे.तभी अचानक उनका वाहन संख्या UK11B-3638 अनियंत्रित होकर निजमुला घाटी के पास लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा.. इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए गहरी खाई में उतरकर 05 शवों को स्टेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया.और फ़िर अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया..

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंह नगर: थाना ITI क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर में हुए गोली कांड प्रकरण की वास्तविकता बता SSP डॉ मंजुनाथ टीसी की सख़्त कार्यवाही..त्वरित संगीन धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर 24 घंटों के अंदर 04 नामज़द अभियुक्त गिरफ़्तार..सभी दोषियों को गिरफ़्तार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति ज़ब्तीकरन एवं कड़ी  कार्यवाही की जाएगी:SSP.....अपराधियों के खिलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी...SSP,UDN

👆उक्त घटना में मृतको के नाम:
1.सुरेंद्र भारती पुत्र लालू राम भारती ग्राम गोलीम उम्र 46 वर्ष

  1. सुरेंद्र लाल पुत्र माधव लाल ग्राम गोलीम उम्र 53 वर्ष
  2. जयदीप कुमार पुत्र श्री मोहनलाल ग्राम गोलीम उम्र 25 वर्ष
  3. महावीर लाल पुत्र श्यामलाल ग्राम उतरौं डिडोली उम्र 50 वर्ष
  4. मोहनलाल पुत्र सीताबू लाल ग्राम गोलीम उम्र 50 वर्ष..
यह भी पढ़ें 👉  चिटफंड कंपनी के नाम सैकड़ो लोगों से करोडों रुपये ठगने वाली फ़र्जी कम्पनी की डायरेक्टर दिल्ली से गिरफ्तार..04 जनपदों में गैंगस्टर सहित कई मुकदमे दर्ज.. 02 साल से थी अभियुक्ता फ़रार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें