उधमसिंह नगर: थाना ITI क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर में हुए गोली कांड प्रकरण की वास्तविकता बता SSP डॉ मंजुनाथ टीसी की सख़्त कार्यवाही..त्वरित संगीन धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर 24 घंटों के अंदर 04 नामज़द अभियुक्त गिरफ़्तार..सभी दोषियों को गिरफ़्तार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति ज़ब्तीकरन एवं कड़ी  कार्यवाही की जाएगी:SSP…..अपराधियों के खिलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी…SSP,UDN

 मनगढ़ंत कहानी बना अफवाहों भरी खबरें फैलाना ग़लत: एसएसपी

हेडलाइन: क्रेशर में खनन सामग्री पहुँचाने को लेकर उत्तराखंड के अजितपुर गाँव और यू पी के रामपुर ज़िले का घोसीपुरा गाँव का आपसी तनावपूर्ण विवाद..

सारे क्रेशर यू पी में और इन क्रेशरों में कौन से गाँव का माल जायेगा इसको लेकर इन दो गाँव में टशनबाज़ी: पुलिस

घोसीपूरा गाँव के लोगों द्वारा झगड़े की शुरुआत जिसके बाद दोनों तरफ़ से जमकर मारपीट..

 सभी दोषियों को गिरफ़्तार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति ज़ब्तीकरन एवं कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी:SSP उधमसिंह नगर 

 फायरिंग की प्रत्येक घटना को गंभीरता से लेते हुए कठोर से कठोर कार्यवाही करती है ऊधम सिंह नगर पुलिस: एसएसपी, UDN

👉 शेष सभी अभियुक्तों के विरुद्ध  वारंट/ ईनामी/ कुर्की की कार्यवाही/ संपत्ति जप्तीकरण/ संपति धवस्तीकरण की कार्यवाही भी की जाएगी: एसएसपी

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: भूमि धोखाधड़ी में अरबों रुपये ठगने वाले बाबा अमरीक का Right Hand ईनामी अभियुक्त संजय गुप्ता भी दून पुलिस की गिरफ्त में.. उत्तर भारत में ठगी का आतंक मचानें वाले बाबा अमरीक सहित 07 अभियुक्त अब तक भेजे गए ज़ेल.

🛑 उधमसिंहनगर पुलिस की अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार रहेगी जारी: एसएसपी

उधम सिंह नगर के थाना ITI क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर में हुए गोली कांड प्रकरण में SSP डॉ मंजुनाथ टीसी के सख़्त निर्देश पर त्वरित संगीन धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर पुलिस ने 24 घंटों के अंदर 04 नामज़द अभियुक्त गिरफ़्तार..हालांकि अभी कई अन्य अभियुक्तों की धरपकड़ जारी हैं. एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ मंजूनाथ टीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सभी दोषियों को गिरफ़्तार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत उनकी संपत्ति ज़ब्तीकरन के साथभी कड़ी कार्यवाही की जाएगी.इतना ही नहीं फ़रार चल रहे शेष सभी अभियुक्तों के विरुद्ध  वारंट/ ईनामी/ कुर्की की कार्यवाही/ संपत्ति जप्तीकरण/ संपति धवस्तीकरण की कार्यवाही भी की जाएगी..अपराध और अपराधियों के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी.बता दें कि 24 दिसम्बर 2023 को क्रेशर में खनन सामग्री पहुँचाने को लेकर उत्तराखंड के अजितपुर गाँव और यू पी के रामपुर ज़िले के घोसीपुरा गाँव का आपसी तनावपूर्ण विवाद हुआ था.दोनों ही पक्षों में मारपीट और फिर गोलीबारी होने से कुछ लोग घायल हुए थे.

यह भी पढ़ें 👉  खुश खबर: पहाड़ को मिले पंख।उत्तराखंड के जिलों में,कई नई हेली सेवाय शुरू। कहाँ से कहाँ तक कितना देना होगा किराया ।देखिए किराया सूची..
बाईट: डॉ मंजूनाथ टीसी,एसएसपी, उधमसिंह नगर

उधम सिंह नगर पुलिस के अनुसार 24 दिसम्बर 2023 को वादी जितेन्द्र सिंह निवासी गांव अजीतपुर ने थाना ITI पर लिखित तहरीर दी कि लगभग 7:00 बजे खनन के वाहनों को रोकने के लिए उनके गांव के लोगों ने गौशाला अजीतपुर में धरना किया था.. तभी घोसीपुरा के रहने वाले नईम, यासीन, मुस्तकीम, शहादत, अमीर कुल 11 नामजद एंव अन्य लोगों ने लाठी डंडो से मारपीट कर तमंचो से फायरिंग कर बूटा सिंह उर्फ़ विक्की पुत्र हरनाम सिंह निवासी अजीतपुर, बलजीत पुत्र सच्चा सिंह व गुरबूटा सिंह पुत्र बलकार सिंह को घायल कर दिया. वादी की सूचना पर थाना ITI में तत्काल धारा 147/148/149/307/34/506IPC में मुक़दमा पंजीकृत किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  रायपुर गोलीकांड: वारदात में शामिल 03 अभियुक्त दून पुलिस की गिरफ्त में..02 अन्य फ़रार..तलाश जारी..छोटे से विवाद को लेकर खूनी खेल… मुजफ्फरनगर निवासी रामवीर पर हत्या के कई मामलें दर्ज: पुलिस

गिरफ्तार अभियुक्त.

1 नईम पुत्र मौ0 उमर.

2 मौ0 यासीन पुत्र चंदा शाह.

3 शहादत पुत्र सब्बीर.

4 मुस्तकीम पुत्र नबी हुसैन निवासी गण घोसी पूरा.

पुलिस इस मामलें में शेष अन्य नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश कर धरपकड़ कर रही है.जबकि अन्य अज्ञात लोगों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें