दुःखत: आईडीपीएल श्मशान घाट के पास नदी में डूबी तीन नाबालिग बच्चियां..SDRF ने 02 के शव किए बरामद..एक को सकुशल बाहर निकाला..

देहरादून: ऋषिकेश के ढालवाला स्थित आईडीपीएल शमशान घाट के पास शुक्रवार (30 मई 2025) को नदी नहाने के दौरान तीन नाबालिग बच्चियों डूब गई..चीख़ पुकार सुनते ही स्थानीय व्यक्तियों द्वारा समय रहते एक बच्ची सकुशल बाहर निकाला गया. लेकिन 02 अन्य बालिकाएं तेज बहाव में लापता हो गई..वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची SDRF रेस्क्यू टीम ने 02 अन्य दो बच्चियों काफी देर तक सर्चिंग करने के उपरांत दोनों लड़कियो के शव बरामद किए गए.दोंनो शवों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी सोनिका ने दिए महत्वपूर्ण विषयों पर सम्बंधित अधिकरियों को कड़े निर्देश….
Oplus_16777216

ऋषिकेश SDRF टीम के अनुसार 30.05.2025 को सिटी कंट्रोल रूम ऋषिकेश द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि आईडीपीएल शमशान घाट के पास दो बच्चे डूब गए हैं,जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है.सूचना मिलते ही पोस्ट ढालवाला से SDRF टीम उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई.SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि आईडीपीएल शमशान घाट के पास तीन बच्चियां नदी में नहाने के दौरान डूब गयी. एक लड़की को स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सकुशल निकाल लिया गया था.SDRF टीम द्वारा अन्य दो लड़कियो की सर्चिंग की गयी..काफी देर तक सर्चिंग के बाद दोनों लड़कियो के शव बरामद कर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सुपुर्द किये गए..

यह भी पढ़ें 👉  ट्रांसफर: उत्तराखंड पुलिस विभाग में CO रेंक अधिकारीयों के बंपर तबादले..इंस्पेक्टर से CO बने नए अधिकारियों को मिली नवीन तैनाती.. पुराने 18 पुलिस उपाधीक्षकों के भी तबादले ..

सुरक्षित निकाली गई बच्ची:
अंजली पुत्री श्री भगत बहादुर उम्र 10 वर्ष निवासी शिवलोक चौक गली नं 06 आईडीपीएल..

मृत बच्चिया:
1 नेहा पुत्री श्री लालबहादुर, उम्र 13 वर्ष निवासी शिवलोक चौक गली नं 06 आईडीपीएल।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: दिल्ली से देहरादून कोकीन का नशा सप्लाई करने वाला कोबरा गैंग का मुख्य विदेशी पैडलर दून पुलिस की गिरफ्त में…50 लाख से अधिक कीमत की कोकीन बरामद…

2 अंजली पुत्री श्री दीपक, उम्र 14 वर्ष निवासी शिवलोक चौक गली नं 06 आईडीपीएल..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें