शिकंजा: दिल्ली से देहरादून कोकीन का नशा सप्लाई करने वाला कोबरा गैंग का मुख्य विदेशी पैडलर दून पुलिस की गिरफ्त में…50 लाख से अधिक कीमत की कोकीन बरामद…

SSP देहरादून की सख़्ती के चलते कोबरा गैंग को लाया घुटनों पर..अब तक गैंग के 04 विदेशी सहित 08 अभियुक्त गिरफ्तार..

 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करती दून पुलिस..

एसएसपी दून का अनुभव कोबरा गैंग को लाया घुटनो पर.

दिल्ली से देहरादून तक कोकीन सप्लाई का मुख्य विदेशी पैडलर आया दून पुलिस की गिरफ्त में..

50 लाख रू कीमत की 68 ग्राम कोकिन के साथ कोबरा गैंग के शातिर विदेशी पैडलर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार..

पूर्व में कोबरा गैंग के 03 विदेशी पैडलरों (02 महिला तस्करो) सहित 07 अभियुक्तो को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है सलाखो के पीछे..

देहरादून: दिल्ली से देहरादून तक  कोकीन जैसे बेशकीमती ड्रग्स सप्लाई करने वाले कोबरा गैंग के एक और मुख्य विदेशी ड्रग्स पेडलर को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तंजानिया देश के इस नशा तस्कर से लगभग 50 लाख कीमत की 68 ग्राम कोकीन बरामद की गई है..थाना राजपुर प्रभारी पी.डी. भट्ट के अनुसार पुलिस को सटीक सूचना प्राप्त हुई कि कोबरा गैंग का मुख्य पैडलर दिल्ली से कोकिन की सप्लाई करने देहरादून आया है.इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कुठाल गेट बैरियर ओल्ड मसूरी रोड के पास से एक विदेशी नागरिक  NASSOR ZAHRAN HEMED को 68 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया. पूर्व में राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 03 विदेशी पैडलररों सहित कई अन्य नशा तस्करों को भारी मात्रा में मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था..

यह भी पढ़ें 👉  क्राइम: पति और प्रेमिका ने मिलकर, पत्नी और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट. पुलिस ने किया गिरफ्तार..
बाईट:अजय सिंह,एसएसपी, देहरादून.

SSP देहरादून की अनुभव कोबरा गैंग को लाया गया घुटनों पर..

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिये एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है. इसी क्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर 06 अक्टूबर 2024 को थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस द्वारा होटल /रेस्टोरेंट/ बार /वाहन व सदिग्ध चेकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से चैकिंग के दौरान कुठाल गेट बैरियर ओल्ड मसूरी रोड के पास से एक तंजानिया देश के नागरिक  NASSOR ZAHRAN HEMED को 68 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया. बरामद कोकीन की कीमत 50 लाख से अधिक आंकी की गई है..

यह भी पढ़ें 👉  विकासनगर सांप्रदायिक विवाद मामलें SSP ने खुद संभाला मोर्चा,दो टूक बोले क़ानून व शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा,जरूरत पड़ी तो NSA लगेगा.जनता की सुरक्षा को लेकर पुलिस कटिबद्ध: SSP

तंजानिया देश में बैठे उसके आका मैकडोनल्ट के इशारे पर होती भारत में कोकीन सप्लाई: अभियुक्त

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह कोबरा गैंग का सक्रिय सदस्य है.और मूल रूप से तंजानिया देश का नागरिक है. उसके द्वारा तंजानिया के ही रहने वाले अपने साथी मैकडोनल्ट के साथ मिलकर अलग-अलग राज्यों में कोकीन सप्लाई की जाती है. अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि उनका मुख्य सप्लायर फैयान्सी है जो कि तंजानिया देश का ही रहने वाला है,और बीच- बीच में इण्डिया आता जाता रहता है. उसी के द्वारा उसके साथी मैकडोनल्ट को सप्लाई करने के लिए कोकीन उपलब्ध कराई जाती है. मैकडोनल्ट द्वारा उक्त कोकीन को अभियुक्त के माध्यम से अलग अलग व्यक्तियों को सप्लाई करवाई जाती है.गैंग के अभियुक्तों द्वारा देहरादून में आयोजित बड़ी-बड़ी पार्टियों, कॉलेज, स्कूल  व अन्य स्थानों पर डिमांड के हिसाब से कोकीन की सप्लाई की जाती है,जिसके लिए उन्हें अपना कमीशन मिलता है. अभियुक्त उक्त कोकीन को भी सप्लाई करने के लिये दिल्ली से लाया था.. 

यह भी पढ़ें 👉  सुपरहिट फिल्म "चक दे ! इंडिया" की अभिनेत्री चित्रांशी रावत ने उत्तराखंड DGP से की मुलाकात..

गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- NASSOR ZAHRAN HEMED S/O ZAHRAN HEMED R/0 ZANZIBA PS BUBUBU DISTT BUBUBU TANZANIA हाल पता- C19A टर्नर रोड] थाना क्लेमेंट टाउन] देहरादून उम्र 35 वर्ष…

वाछिंत अभियुक्त :-

मैकडोनल्ट निवासी तंनजानिया 

 पूर्व में गिरफ्तार कोबरा गैंग के  विदेशी पैडलर:-

 1- PASCAl JOHN S/O MSISI R/O ILALA CBD PCO DAR ES SALAAM TANZANIA,  उम्र 44 वर्ष दिल्ली का अस्थाई पता- निकट कृष्णा स्वीट शॉप द्वारका, नई दिल्ली, मूल निवासी- TANZAN *44.50 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग ₹ 31 लाख)*

2- SANYU DIANAH W/O GERSHOM TULYAGYENDA R/O UGANDA COUNTRY हाल निवासी विकासपुरी दिल्ली उम्र 35 वर्ष *16.35 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रू0 )*

3- Regina Waweru Njeri D/O Waweru हॉल निवासी: 920 सैक्टर – 42 फरीदाबाद हरियाणा उम्र 35 वर्ष, मूल पता: केन्या, 31 ग्राम अवैध कोकीन (अनुमानित कीमत 21 लाख रू0)

बरामदगी

1- 68 ग्राम अवैध कोकीन .(अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹ 50 लाख).

2- बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू

3- 95 ikjn’khZ iUuh

4- SF-400 WHITE COLOUR… 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - खबर सनसनी

सम्बंधित खबरें