
आम जन से वार्ता कर उनकी समस्याओं/शिकायतों की जानकारी लेते हुए उसके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये:SSP दून
देहरादून:एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं नियमित रूप से पैदल भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और आम जन से वार्ता कर उनकी समस्याओं/शिकायतों की जानकारी लेते हुए उसके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं..उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक नगर/विकासनगर/ऋषिकेश तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किलों में व्यस्ततम/भीड-भाड वाले स्थानों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, स्वंय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नगर क्षेत्रान्तर्गत व्यस्ततम बाजार, चौराहों व भीड-भाड वाले स्थानों पर जाकर पुलिस सुरक्षा का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।













