थाना प्रेम नगर क्षेत्र में शव मिलने की घटना..हत्या की आशंका..पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी..

देहरादून: थाना प्रेम नगर क्षेत्र के अंतर्गत परबल गांव के निकट नदी किनारे प्लाटिंग एरिया के सड़क में शव मिलने से सनसनीखेज घटना सामने आई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पर मिले मृतक के सिर से खून निकलने और पास ही ईंट मौजूद मिली. ऐसे में मृतक के सिर पर ईट हमला कर हत्या की आशंका जताई गई है.. हालांकि अभी इसके आधिकारिक पुष्टि नहीं है. पुलिस के अनुसार मृतक मजदूर तबक़े का प्रतीत हो रहा है और उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास होने की सम्भावना है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे,जिसके बाद फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड के सहयोग से पुलिस घटना को लेकर सघन जांच पड़ताल में जुटी है..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सोशल मीडिया पर गुलदार के हमले का वीडियो वायरल कर भ्रामक सूचना फैलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दून पुलिस ने दर्ज किया मुक़दमा…कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर गुलदार के हमले का वीडियो वायरल कर उसे देहरादून शहर का बताते हुए आमजन में भय व्याप्त करने का किया प्रयास…
Oplus_0

मृतक के शरीर में स्विग्गी कंपनी के शर्ट

परबल नदी किनारे प्लाटिंग की सड़क पर मिले मृतक के शरीर पर स्विग्गी कंपनी की शर्ट पाई गई. ऐसे में पुलिस ऑनलाइन डिलीवरी बॉय वाले एंगल से भी घटना की जांच कर रही है.फ़िलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है,ऐसे में शिनाख्त को लेकर पुलिस आसपास पूछताछ कर छानबीन कर रही है. वहीं मौत के मेडिकल कारण को जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया हैं…

यह भी पढ़ें 👉  सीएम का शायराना अंदाज।यशपाल आर्य के कांग्रेस में जाने को लेकर कुछ इस अंदाज में दिया जवाब। देखें वीडियो..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें