शहादत: वीरभूमि उत्तराखंड का लाल, देश की रक्षा करते हुए शहीद.. *आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान लगी थी गोली, मई में तय थी शादी.*

उत्तराखंड वीरभूमि के लिए फिर सीमा से दुःखद खबर आई है। पौडी का लाल देश सेवा करते हुए सरहद पर शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि पौड़ी गढ़वाल के प्रखंड द्वारीखाल के अंतर्गत ग्राम लंगूरी निवासी शहीद अनिल चौहान जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए बलिदान हो गए। आठवीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान (28) के बलिदान की सूचना मिलते ही पिता व माता बेसुध होकर गिर पड़े। जवान बेटे की मौत की खबर से घर में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर FDA की छापेमारी जारी..गोदाम में रखा 06 कुंतल पनीर आया संदेह के घेरे में..04 पनीर सेंपल सहित 06 मिल्क प्रोडक्ट जांच के लिए FSL भेजे गए..सस्ता पनीर डिमांड करने वाले होटल-रेस्तरांओं पर कार्यवाही कब ?..

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरूवार तड़के कश्मीर में राजौरी के मंडर सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान अनिल को गोली लग गई। जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है की अनिल सैन्य परिवार से है। उनके पिता भी फौज से सेवानिवृत्त हैं और बड़ा भाई सुनील चौहान भी सेना में तैनात है। परिवार में उनके माता-पिता, बड़ा भाई व भाभी हैं। बता दे कि शहीदअनिल चौहान ने राइंका कीर्तिखाल से इंटरमीडिएट किया था । बीस वर्ष की आयु में वह सेना में भर्ती हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: नार्को आतंकी माड्यूल कनेक्शन के जम्मू कश्मीर में पकड़े गये कुख्यात अपराधियों के नेटवर्क में संलिप्त 02 आरोपियों को उत्तराखण्ड STF ने धर-दबोचा..भारी मात्रा में नकली कागजात,मोहरों और अवैध उपकरण बरामद..

आपको बता दें कि शहीदअनील बीते वर्ष ही राष्ट्रीय राइफल्स में तीन वर्ष की सेवाएं देने के बाद आठवीं गढ़वाल राइफल्स में वापस आए थे। अब 28 साल की छोटी सी उम्र में वह देश पर जान न्यौछावर कर गए। जानकारी के मुताबिक शहीद अनिल चौहान की मई में शादी होने वाली थी।जवान की शहादत की खबर में प्रदेश शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार ने प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ने का काम किया- सीएम धामी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें