शर्मनाक: मासूम बच्चें को परेशान कर स्कूल वैन चालक की अश्लील हरकतें..पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेला..

सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने बच्चों को गुड व बैड टच के बारे में अवश्य जानकारी दें. बच्चों के साथ हुए किसी भी अमर्यादित व्यवहार को बिना छुपायें तत्काल  पुलिस को सूचना दें: SSP देहरादून.

देहरादून: कक्षा 4 में पढ़ने वाले एक बच्चे को लगातार परेशान कर स्कूल वैन चालक द्वारा अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है.. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शिकायत पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपित वैन चालक मोहम्मद शहवाज को गिरफ्तार कर दून पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.. इस मामले में देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में अवश्य जानकारी दें.वही बच्चो के साथ हुए किसी भी अमर्यादित व्यवहार को छुपायें नहीं..ऐसा कुछ भी होने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें..ताकि आरोपित लोगों के खिलाफ समय रहते सख़्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके.. देहरादून एसएसपी ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति  दून पुलिस बेहद सजग हैं..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 09 दरोगाओं के ताबड़तोड़ ट्रांसफर.

पुलिस के अनुसार मामला थाना डालनवाला क्षेत्र का है..बुद्धवार 4 अक्टूबर 2023 को  शिकायत पक्ष लिखित शिकायत देकर अवगत कराया कि उनका पुत्र ई0सी0 रोड स्थित पब्लिक स्कूल के कक्षा 4 में पड़ता है.पिछले कुछ समय से वह काफी डरा-सहमा सा रहता था. बच्चे से इस व्यवहार के बारे में पूछने पर पहले तो वह बहुत डर रहा था.लेकिम काफी समझाने के बाद उसने डरते हुए बताया कि उनकी स्कूल वैन का चालक उसके साथ वैन में अश्लील व गलत हरकतें करता है.और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देता है..ऐसे में जब परिजनों ने अपने बच्चे साथ के ही अन्य स्कूली बच्चों से भी पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा भी बताया गया कि वैन का चालक उनके साथ भी इस तरह की गलत हरकतें करता है.. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शिकायत पक्ष से प्राप्त तहरीर पर तत्काल थाना डालनवाला पर धारा- 506 IPC व 9/10 पोक्सो अधिनियम में मुक़दमा पंजीकृत कर उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया.. एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा अभियुक्त के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए..इसके तत्काल बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना डालनवाला पुलिस टीम ने अभियुक्त मोहम्मद सहवाज पुत्र नईम अहमद निवासी- किरायेदार दिलशाद, ब्राह्मणवाला, रिवरेन पब्लिक स्कूल के पास, माजरा, पटेलनगर, देहरादून को 04 अक्टूबर 2023 को कर्जन रोड देहरादून से गिरफ्तार किया..

यह भी पढ़ें 👉  राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री...सेमलडाला खेल मैदान का विस्तारीकरण होगा :CM..

 अभियुक्त न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया

पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि मासूम स्कूली बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करने वाला अभियुक्त मोहम्मद सहवाज पुत्र नईम अहमद मूल रूप से जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है..अभियुक्त पिछले तीन वर्ष से वैन से स्कूली बच्चों को लाने व ले जाने का काम कर रहा हैं..ऐसे में गिरफ्तार अभियुक्त को गुरुवार 5 अक्टूबर 2023 को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया हैं.

यह भी पढ़ें 👉  दुर्घटना: कालसी से रोहडू के बीच पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरा..02 की मौत,01 को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया…

उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर स्कूल स्टाफ को हिदायत दी गयी है कि परिजनों को अपने बच्चों को गुड टच व बेड टच के बारे में बतायें.और भविष्य में ऐसी कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तथ्यों को छिपाए बिना पुलिस के समक्ष शिकायत लेकर आये..वही स्कूल प्रबंधन को इस बात की भी हिदायत दी गई की स्कूली वैन,टेम्पो आदि के चालकों का पूरा विवरण अपने पास रखे..ताकि इस तरह के मामलों में जांच पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

गिरफ्तार अभियुक्त (वैन चालक)

मोहम्मद सहवाज पुत्र नईम अहमद निवासी- किरायेदार दिलशाद, ब्राह्मणवाला, रिवरेन पब्लिक स्कूल के पास, माजरा, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 29 वर्ष

 अभियुक्त से बरामदगी का विवरण

1- एक महिन्द्रा सुप्रो मिनी वैन (वीएक्स) UK07TB7306

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें