IMA पासिंग आउट परेड के दौरान यातायात डाइवर्ट प्लान…पुख़्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारियां: SSP, दून..

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 14 जून 2025 को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड को लेकर देहरादून पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के साथ ही विशेष ट्रैफिक रूट प्लान तैयार किया हैं.. ताकि IMA परेड सहित आमजन को किसी तरह की कोई समस्या ना हो..

देहरादून पुलिस के अनुसार 14/06/2025 को समय प्रातः 04.30 से 12.00 बजे तक चकराता रोड ट्रैफिक डाइवर्ट प्लान ..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:05 पुलिस चौकी प्रभारियों के तबादले..

उक्त डायवर्ट समय को यातायात दबाव के अनुसार घटाया / बढाया जा सकता है ।

-यातायात प्लान-

1-परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा तथा आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा ।
2-बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: नशे और जुए की लत ने आदतन अपराधी को फिर पहुँचाया सलाखों के पीछे…अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई ₹10 लाख कीमत की ज़ेवरात बरामद..

3-प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक / मिट्ठी बेरी होते हुए शिमला बाईपास रोड से निरंजनपुर मण्डी से शहर की ओर भेजा किया जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  कहाँ कुदरत बनी काल, नही थम रहा जलतांडव. प्रदेश में आपदा से 23 लोगों की जा चुकी है जान . अभी क्या है उत्तराखंड का हाल, पूरा अपडेट..

4-सेलाकुई / भाऊवाला से आने वाले समस्त वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुये नया गांव से शहर की ओर भेजा जायेगा ।
5-देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा ।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें