दुःखत: सड़क दुर्घटना में एक और पुलिस जवान की मौत..एसएसपी देहरादून ने गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक सतंप्त परिवार को धैर्य/ शक्ति प्रदान की ईश्वर से की कामना..

देहरादून:  09अप्रैल 2025 को पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त आरक्षी संजीव कुमार पुत्र मांगे राम की हरबर्टपुर विकास नगर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन से उत्तराखंड पुलिस विभाग में शौक का माहौल हैं..एसएसपी देहरादून द्वारा दिवंगत  संजीव कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए,दुख की इस घडी में शोक सतंप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की.

यह भी पढ़ें 👉  PM मोदी के दौरे की तैयारियां पूरी. काउंटडाउन शुरू, परेड ग्राउंड से करेंगें मिशन 2022 का शंखनाद . जानिए प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम.…

दिवंगत संजीव कुमार मूल रूप से भगवानपुर हरिद्वार के रहने वाले थे.और वह वर्ष 2012 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे. मृतक अपने ढकरानी स्थित घर से अपने गाँव भगवानपुर के लिए निकले थे.किंतु रास्ते में ही दुर्घटना में उनका स्वर्ग वास हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट मालिक(रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर)पर फायर झोंकने वाला पूर्व फौजी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार...पिस्टल,मैगजीन-15 जिंदा कारतूस बरामद...चिकन में तेल ज्यादा होने पर चला दी गोली.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें