SSP देहरादून ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण..WelFare सहित जवानों का भोजन ग्रहण कर गुणवत्ता बेहतर करने के निर्देश..अपने बीच SSP अंकल को देख पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों के चेहरे खिल उठे.. 

जवानों की बैरिकों, आवासों और मैस के भ्रमण के दौरान उनके वेलफेयर के लिए दिए अधिनस्त अधिकारियों को निर्देश

मेस में जवानों के लिए तैयार किए गए भोजन को एसएसपी द्वारा स्वयं भी किया गया ग्रहण,भोजन की गुणवत्ता को उच्च कोटि का रखने के सम्बंधित अधिकारियों को दिये निर्देश.

 देहरादून: एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा पुलिस लाइन  आयोजित शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया गया.इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आगामी 21 अक्टूबर ( पुलिस स्मृति दिवस ) तथा 9 नवंबर ( राज्य स्थापना दिवस ) के अवसर पर आयोजित होने वाली रैतिक परेड के संबंध में समय से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए. पुलिस लाइन के भ्रमण के दौरान एसएसपी वहाँ वहां चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लेते हुए उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए.लाइन Inspection दौरान पुलिस लाइन परिसर में जवानों की बैरिकों,सीपीसी कैंटीन,आवासीय परिसर आदि का निरीक्षण करते हुए SSP ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.वही इसके अलावा  जवानों से संबंधित किसी भी समस्या को सीधे उनके समक्ष रखते हुए उसके समयबद्ध निस्तारण के लिए भी अधीनस्थ अधिकारियों को आदेश दिए गए..

यह भी पढ़ें 👉  ईद में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की साजिश नाकाम,भीम आर्मी अध्यक्ष समेत 11 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज,गहन जांच पड़ताल शुरू.. 
एसएसपी का पुलिस लाइन निरीक्षण

 एसएसपी ने स्कूली बच्चों के सवालों का सहजता से जवाब दिया

देहरादून एसएसपी का कार्यभार संभालने के उपरांत पहली बार पुलिस लाइन का निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी अजय सिंह ने इस दौरान द्वारा पुलिस जिला मेस में जाकर वहां जवानों के लिए बनाये गये भोजन को स्वयं भी ग्रहण किया.इसके उपरांत उन्होंने जवानों के भोजन की गुणवत्ता को उच्च कोटि के रखने के निर्देश भी दिए.इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन परिसर में स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल के निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा स्कूली बच्चों से बातचीत कर उनका हाल भी जाना.इस दरम्यान उन्होंने वहाँ मौजूद शिक्षकों से बच्चों की शिक्षा के साथ- साथ उन्हें कराई जाने वाली Extra Activities के संबंध में जानकारी ली..वही इस दौरान सबसे अच्छी बात यह रही कि अपने बीच SSP अंकल को देख वहां स्कूल में उपस्थित बच्चों के चेहरे खिल उठे.ऐसे में उनकी मासूमियत को देख एसएसपी ने उनके द्वारा पूछे गए सवालों का   बड़ी ही सहजता से जवाब दिया.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:SSP देहरादून की सटीक रणनीति से गिरफ्त में आया अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट..राजपुर पुलिस ने ₹20 लाख से अधिक "क़ीमत" की कोकीन के साथ सूडान (विदेशी)ड्रग्स पैदलरों को दबोचा..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें