सख़्ती:पहलगाम में हुई आंतकी घटना के दृष्टिगत SSP देहरादून ने चलाया अभियान…सुरक्षा एजेन्सियों की वर्दी एवं अन्य सामग्री की बिक्री करने वाले दुकानदारों को किया गया चिन्हित.. 

बिना आई0डी0 के किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा ऐजेन्सियों से जुडी सामग्रियों को विक्रय न किये जाने की चेतावनी…

देहरादून: कश्मीर पहलगाम में हुई अत्यंत दुःखत घटना में शामिल आतंकवादियों द्वारा आर्मी की वर्दी पहनकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया था,जिसके दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी सभी दुकानों,जहां आर्मी/अद्ध सैनिक बलों एवं अन्य सुरक्षा एजेन्सियों से सम्बन्धित वर्दी व अन्य सामान की बिक्री की जाती हो.उन सभी दुकानदारों को चिन्हित करते हुए उनकी सूची तैयार करने निर्देश दिए गए.इतना ही नहीं ऐसे सभी दुकान मालिकों को बिना आई0डी0 लिये किसी भी व्यक्ति को आर्मी/अर्द्ध सैनिक बलों व अन्य सुरक्षा एजेन्सियों से सम्बन्धित वर्दी सहित अन्य सामान की बिक्री न करने पर कड़ी चेतवानी के निर्देश दिये भी गये हैं..

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस जवान पर जानलेवा हमले मामलें में आरोपियों की जमानत ख़ारिज,अब हो सकेंगी गिरफ्तारी..

एसएसपी के निर्देश मिलते ही  कार्रवाई शुरू..

एसएसपी देहरादून अजय सिंह के  निर्देश मिलते ही जनपद देहरादून में पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ऐसे सभी दुकानों को चिन्हित करते हुए उनके संचालकों को बिना आई0डी0 लिये किसी भी व्यक्ति को आर्मी/अर्द्ध सैनिक बलों व अन्य सुरक्षा एजेन्सियों से सम्बन्धित सामान की बिक्री न करने सख़्त निर्देश दिए गए. इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन के इन निर्देशों का उल्लघंन करने पर उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने की भी हिदायत दी जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  उपराष्ट्रपति के देहरादून आगमन को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था में उच्चस्तरीय पुलिस ब्रीफिंग..कार्यक्रम स्थल से लेकर VVIP रुट में त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश….

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें