SSP देहरादून के सख़्ती का असर..अवैध खनन/ओवर लोडिंग करने वाले 50 वाहनों को पुलिस ने किया सीज..यातायात नियमों से लेकर अवैध खनन और ओवर लोडिंग किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं:SSP दून..

 अवैध खनन और यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्व सख्त कार्यवाही के निर्देश: SSP दून

देहरादून:जनपद देहरादून में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है..इसी क्रम में बुद्धवार 30 अप्रैल 2025 को  अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने अवैध खनन-ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का पालन न करने वाले 50 ट्रैक्टर ट्राली और डंपर जैसे वाहनों को सीज किया..SSP अजय सिंह ने कहा कि अवैध खनन,ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सभी थानों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है.

यह भी पढ़ें 👉  खेल :सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग..प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर उत्साह बढ़ाया..
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

अवैध खनन/ ओवर लोडिंग/ओवर स्पीड के विरुद्ध देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई..

बता दें कि SSP देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट तौर पर अवैध खनन/ओवर लोडिंग/ओवर स्पीड एवं यातायात नियमों का पालन न करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के कडे निर्देश दिये गये हैं..उक्त निर्देशो के क्रम में आज 30-4-2025 को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध खनन/ओवरलोड/ ओवर  स्पीड तथा यातायात नियमों का उंल्लघन कर लापरवाही व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालो के विरूद्व अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों द्वारा अवैध खनन/ ओवर लोडिंग/ओवर स्पीड  कर यातायात नियमो का उल्लघंन करने पर 50 वाहनों(डम्पर/ट्रक/टैक्टर ट्रॉली आदि) को सीज किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  मुठभेड़: शातिर बदमाशों के साथ दून पुलिस की फिर से मुठभेड़..बदमाश को लगी गोली.. गिरफ्तार..धरपकड़ के दौरान रायवाला के छिद्रवाला में चेकिंग के दौरान घटना..दोनों बदमाशों के खिलाफ कई संगीन दर्ज..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें