रोहित नेगी हत्याकांड: घटना वाले इलाकों में स्वयं पहुंचकर SSP दून ने ताबड़तोड़ ग्राउंड पुलिसिंग सहित सत्यापन कार्रवाई शुरू की..कातिलों को पकड़ने के लिए झोंकी ताकत…

पीड़ित परिवार से मिलकर SSP ने उन्हें दी सांत्वना.. अभियुक्तों के विरुद्ध जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्यवाही का दिया भरोसा ..

आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर 10.30  तक सभी दुकानें बंद करने के निर्देश..

 देहरादून की शांत आबोहवा में आपरधिक ज़हर घोलने वालों नेस्तनाबूद किया जाएगा: SSP दून.. 

देहरादून: थाना प्रेम नगर के अंतर्गत मांडुवाला (पीपल चौक) में हुए रोहित नेगी हत्याकांड के बाद से देहरादून पुलिस ने बाहरी राज्यों से आये संदिग्ध व अराजक तत्वों को फिर से चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी है..जनसुरक्षा से जुड़े इस कार्रवाई को लेकर बुद्धवार शाम एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा स्वयं मोर्चा संभालते हुए घटना वाले इलाकें में पहुंचकर ग्राउंड पुलिसिंग से लेकर ताबड़तोड़ सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है… इस दौरान एसएसपी अजय सिंह ने अपने सहयोगी अधिकारियों सहित भारी पुलिस बलों के साथ सुद्धोवाला, मांडूवाला,भाऊवाला व डूंगा जैसे संपूर्ण एजुकेशन इलाकों में भ्रमण कर न सिर्फ़ सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी आवश्यक जानकारी स्थानीय लोगों से एकत्र की.बल्कि क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाने में दून पुलिस भरसक प्रयास करेगी.एसएसपी ने यह भी साफ किया कि सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने वाले किसी किसी भी तरह के तत्वों को बख्शा नही जाएगा..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के कप्तान इधर उधर.. लिस्ट जारी.देखिए किसको मिली कहाँ जिमेदारी…
Oplus_16777216

मृतक रोहित के परिवार से मिलकर एसएसपी ने दिया अभियुक्तों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई का भरोसा..

 एसएसपी देहरादून अजय सिंह  04 मई 2025 की शाम को मृतक रोहित नेगी के पीड़ित परिवार से मिले,जहाँ उन्होंने परिवारजनों को सांत्वना देकर आश्वस्त किया कि घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख़्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी..साथ ही एसएसपी ने पीड़ित परिवार को अस्वस्थ किया गया कि घटना में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा..

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC 2021 पेपर लीक प्रकरण,184 नकलचियों की सूची जारी.

हॉस्टलों/अन्य निवास के स्थानों पर सघन सत्यापन चेकिंग अभियान एवं आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर 10.30  तक सभी दुकानें बंद करने के निर्दश..

एसएसपी देहरादून द्वारा बुद्धवार (04 मई 2025 को) भारी पुलिस बलों के साथ संपूर्ण प्रेमनगर क्षेत्र में भ्रमण किया गया.साथ क्षेत्रवासियों  को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित करने और सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नही जाएगा.इसके अतिरिक्त एसएसपी द्वारा एसपी सिटी एवं सीओ प्रेमनगर को क्षेत्र स्थित बाहरी छात्रों एवं व्यक्तियों के हॉस्टलों सहित अन्य निवास स्थानों पर सघन सत्यापन चेकिंग अभियान चलाये जाने के सख्त निर्देश दिये गए..वही इसके अतिरिक्त बाहरी व्यक्तियों द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत मांडुवाला,भाऊवाला व सुद्धोवाला जैसे इलाकों में हॉस्टल संचालन करने वालों की लापरवाही एवं शिकायतों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए लगातार हॉस्टलों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों की आकस्मिक तलाशी लिये जाने के कड़े निर्देश दिए..एसएसपी ने सम्बंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुरक्षा के दृष्टिगत इन संवेदनशील क्षेत्रों में आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर रात 10.30  तक सभी दुकानें बंद होनी चाहिए. ताकि आराजक तत्वों पर नजर रखी जा सकें. वही रात्रि में छात्रों के वाहनों की अनावश्यक आवाजाही पर भी नियंत्रण लगाने के निर्देश दिए गए..पुलिस बलों को रात्रि के समय समस्त वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए..

यह भी पढ़ें 👉  IPL मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले नामी कॉलेज के 5 छात्र गिरफ्तार,सट्टे के अलावा शिक्षण संस्थानों में अवैध शराब तस्करी का भी धंधा..

स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर एसएसपी जे सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिये निर्देश..

 एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा बुद्धवार सहसपुर बीजेपी विधायक सहदेव सिंह पुंडीर सहित सुद्धोवाला मांडूवालां व आसपास के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जन शिकायत पर वार्ता की.इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र  की समस्याओं को स्थानीय निवासियों के सहयोग से तत्काल समाधान करने हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों निर्देशित किया..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें