STF का शिकंजा:हरिद्वार में चार हत्याओं को अंजाम देकर 2 साल से फरार चल रहे 50 हजार के दो इनामी बदमाश देवबंद से गिरफ्तार..

हरिद्वार:21 मई 2021 को थाना लक्सर क्षेत्र में 4 लोगों की निर्मम हत्या कर फरार चल रहे दो बदमाशों को उत्तराखंड एसटीएफ ने सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार किया है. शिकंजे में आए हत्यारोपी दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर 25-25 हजार का इनाम घोषित था.एसटीएफ टीम को टेक्निकल सर्विलांस एवं गोपनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई की थाना लक्सर से फ़रार चल रहे 50 हजार के इनामी वांटेड अख़लाक  पुत्र फेज अली निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर और शाहरुख़ पुत्र अकलाख निवासी खेड़ी खुर्द (लक्सर) सहारनपुर देवबंद में पनाह लेकर काफी समय से छिपे हैं. इसी गोपनीय सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने सहारनपुर के देवबंद में घेराबंदी कर 2 साल से फरार चल रहे दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें 👉  रिलायंस ज्वैलर्स डकैती प्रकरण में बिहार से गिरफ्तार 02 लाख के ईनामी मुख्य अभियुक्त प्रिंस कुमार का दून पुलिस ने लिया ट्रांजिट रिमांड..विस्तृत पूछताछ में खुलेंगे राज..

अपराधिक इतिहास 

STF के अनुसार हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में चौहरे हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार किए गए अखलाक और शाहरुख ने अपने साथियों के साथ मिलकर 21 मई 2021 को खेड़ी खुर्द में 4 लोगो निर्मम हत्या की थी.इस घटना के बाद दर्ज हुए मुकदमें के अनुसार जहीर हसन,मोहमद कैफ,सहजन आलम ,हुसैन अहमद निवासी खेड़ी खुर्द ने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया था.वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अभियुक्त फरार हो गए थे.हालांकि कुछ समय बाद बारी-बारी कर पहले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.और अब बाकी शेष 2 हत्यारोपी को 2 साल बाद सहारनपुर देवबंद से गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  मुठभेड़: शातिर बदमाशों के साथ दून पुलिस की फिर से मुठभेड़..बदमाश को लगी गोली.. गिरफ्तार..धरपकड़ के दौरान रायवाला के छिद्रवाला में चेकिंग के दौरान घटना..दोनों बदमाशों के खिलाफ कई संगीन दर्ज..

गिरफ्तार अभियुक्त

 1  अख़लाक  पुत्र फेज अली निवासी  खेड़ी खुर्द लक्सर  उम्र 58 वर्ष .

 2 शाहरुख़  पुत्र अकलाख  निवासी खेड़ी  खुर्द लक्सर हरिद्वार उम्र 26 वर्ष  .

यह भी पढ़ें 👉  “PRIDE OF DOON AWARD" से नवाज़े गए देहरादून SSP-अजय सिंह…कानून व्यवस्था बेहतर करने एवं पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग को सम्मान…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें