सख़्ती: हरिद्वार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय सख्त.. असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के दिए कड़े निर्देश..कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं पुलिस:ADG, LO.

हरिद्वार पहुंचकर ADG,LO ने स्वय जनपद पुलिस अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश..

हरिद्वार/देहरादून: भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और वर्तमान में हरिद्वार खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच चल रहे तनावपूर्ण घमासान युद्ध को लेकर पुलिस मुख्यालय ने कड़ी नाराजगी जताई है..विधायक उमेश कुमार के समर्थकों द्वारा पुलिस पर पथराव और सरेआम अराजकता की घटनाओं को लेकर पुलिस मुख्यालय द्वारा नाराजगी जताते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए हरिद्वार एसएसपी को सख़्त र्देश दिए हैं. इस मामले में स्वयं उत्तराखंड में कानून व्यवस्था की कमान ADG,LO द्वारा शनिवार हरिद्वार पहुंचकर एसएसपी हरिद्वार सहित जनपद संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की.. ADG, वी.मुरुगेशन सख्त लहजे में  कहा कि किसी भी दशा में जनपद की फिजा खराब न होने दी जाय.जल्द से जल्द उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय.साथ ही हरिद्वार के संवेदनशील इलाकों में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए.इतना ही नहीं एडीजी ने कहा कि,उत्तराखंड पुलिस राज्य में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है,और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव मतदान: सहसपुर विधानसभा के अंतर्गत कारबारी ग्रांट पोलिंग बूथ में इन वयोवृद्ध वोटर ने मतदान कर दिया नौजवानों को दिया संदेश.बोले-जब तक जीवन रहेंगे,तब तक नए भारत निर्माण में वोट की भागीदारी रहेंगी…

पुलिस मुख्यालय के अनुसार उत्तराखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) ADG (LO) ने हरिद्वार का दौरा कर आई जी गढ़वाल एवं जिले के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शनिवार एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की. बैठक में राष्ट्रीय खेल, बसंत पंचमी स्नान एवं हरिद्वार देहात क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें 👉  रहस्यमयी अपहरण/हत्या केस से हरिद्वार पुलिस ने उठाया पर्दा,बहन ने सगे भाई को षड्यंत्र रच ऐसे मौत के घाट उतारा..

बैठक के दौरान ADG (LO) ने कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया और IG गढ़वाल एवं SSP हरिद्वार को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अराजकता को सख्ती से रोका जाए.

 ADG,LO, द्वारा हरिद्वार पुलिस अधिकारियों को इन महत्वपूर्ण बिंदुओं दिए गए निर्देश:-

 ▪️ किसी भी दशा में जनपद की फिजा खराब न होने दी जाय। उपद्रवियों  को चिन्हित कर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए.

यह भी पढ़ें 👉  White Collar Criminals के खिलाफ जारी हैं दून पुलिस का शिकंजा..थाईलेंड में निवेश कराने के नाम पर करोडों की धोखाधड़ी मामलें में गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार..पूर्व में मुख्य अभियुक्त-भाई अपनी पत्नी सहित 03 लोग गिरफ्तार..दून पुलिस के गिरफ्त से नहीं बचेगा कोई White Collar Criminal…लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले चाहे कितनी भी बचने की कोशिश करे..हर हाल में जायेंगे जेल : SSP देहरादून..

▪️ साइबर मॉनिटरिंग के जरिए सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर सतर्क निगरानी रखते हुए कठोर कार्यवाही करें.

▪️ क्षेत्रीय नागरिकों, समाज के प्रबुद्धजनों एवं सामाजिक संगठनों के साथ संवाद स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए.

इसके साथ ही एडीजी (अपराध एवं कानून व्यवस्था)  वी. मुरुगेशन ने जनपद में चल रहे राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था एवं बसंत पंचमी स्नान पर्व के लिए जनपद पुलिस द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए सघन चैकिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें