White Collar Criminals के खिलाफ जारी हैं दून पुलिस का शिकंजा..थाईलेंड में निवेश कराने के नाम पर करोडों की धोखाधड़ी मामलें में गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार..पूर्व में मुख्य अभियुक्त-भाई अपनी पत्नी सहित 03 लोग गिरफ्तार..दून पुलिस के गिरफ्त से नहीं बचेगा कोई White Collar Criminal…लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले चाहे कितनी भी बचने की कोशिश करे..हर हाल में जायेंगे जेल : SSP देहरादून..

अभियुक्त के गैंग के खिलाफ़ अलग-अलग राज्यों में लोगों से निवेश के नाम पर धोखाधडी के कई मुकदमें दर्ज:पुलिस

अभियुक्त द्वारा अपने परिजनों के अलग-अलग नामों के आधार कार्ड व पासपोर्ट किये थे तैयार: पुलिस

देहरादून: थाईलैंड देश में प्रॉपर्टी खरीदने व रेस्टोरेंट जैसे अन्य व्यवसायों में निवेश कराने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले शातिर गिरोह के एक और सदस्य को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है..डालनवाला पुलिस के अनुसार मंगलवार 30 अक्टूबर 2023 को  मुखबिर तंत्र के माध्यम से उक्त मुकदमें में फरार चल रहे अभियुक्त अनिल उपाध्याय पुत्र ओमप्रकाश उपाध्याय निवासी आर्यनगर डालनवाला के देहरादून आने की जानकारी प्राप्त हुई..इसी सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अनिल उपाध्याय को कालीदास मार्ग हाथीबडकला से गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन:हरिद्वार जिले में एक और अवैध मजार पर चला धामी सरकार का बुलडोजर..सरकारी भूमि पर अवैध संरचना में कोई अवशेष नहीं मिले: प्रशासन..

3 करोड़ 38 लाख की धोखाधड़ी कर विदेश फ़रार की योजना..

 पुलिस पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने अपने भाई विजय उपाध्याय और साथी राजीव कुमार सहित अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर अलग-अलग राज्यों में कम्पनियां खोली थीं.इन्हीं कम्पनियों के माध्यम से वह अपने साथियों के साथ मिलकर लोगो को भारत और विदेश में प्रापर्टी, रेस्टोरेंट व अन्य व्यवसायो में निवेश करने के लिये प्रेरित कर उनके साथ धोखाधडी करते थे.. अभियुक्त द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिये अपना व अपने परिजनो का नाम बदलकर अलग-अलग पासपोर्ट व आधार कार्ड तैयार किये गये थे.इन्ही दस्तावेजों के आधार पर वह विदेश भागने की फिराक में था.. थाना डालनवाला प्रभारी राजेश शाह के अनुसार 24 अगस्त 2023 को वादी रमेश मनोचा द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया,जिसमें उनके द्वारा अनिल उपाध्याय,विजय उपाध्याय,राजीव कुमार, सोनिया पत्नी राजीव कुमार व अन्य अभियुक्तों द्वारा थाईलैंड में प्रापर्टी व अन्य व्यवसायों में निवेश के नाम पर उनसे 03 करोड 38 लाख रू- की धोखाधडी की गई.. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डालनवाला में अभियुक्तगणों के खिलाफ़  धारा – 420,406,467,468,471,120 (बी)आईपीसी व 12 पासपोर्ट अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया.. संगठित गैंग बनाकर लोगों से धोखाधडी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी करने के लिए देहरादून SSP अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया..इसी आदेशों के अनुपालन में थाना डालनवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा दर्ज मुकदमें में कार्यवाही करते हुए पूर्व में 02 अभियुक्तों राजीव कुमार पुत्र सोमप्रकाश,सोनिया पत्नी राजीव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था..इतना ही नहीं गिरोह के मुख्य अभियुक्त विजय उपाध्याय के खिलाफ साक्ष्य संकलन करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.दर्ज मुकदमें में नामजद अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार सभी सम्भावित स्थलों पर दबिश दी जा रही थी..इसी क्रम के प्रयास परिणामस्वरूप मंगलवार 30 अक्टूबर 2023 को मुखबिर के माध्यम से फरार चल रहे अभियुक्त अनिल उपाध्याय पुत्र ओमप्रकाश उपाध्याय निवासी आर्यनगर को कालीदास मार्ग हाथीबडकला से गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: 4600ग्रेड पे मुद्दे पर DGP से पुलिस परिजनो ने की मुलाकात. CM की घोषणा के बाद अभी तक जारी नही हुआ शासनादेश. *जानिए अब क्या मिला आश्वासन.*

 गिरफ्तार अभियुक्त:

 अनिल उपाध्याय पुत्र ओमप्रकाश उपाध्याय निवासी आर्यनगर,  डालनवाला, देहरादून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें