B.Sc में पढ़ने वाले छात्र खुद को मारी गोली..अस्पताल में हालत गम्भीर..

देहरादून: प्रेमनगर स्थित एक शिक्षण संस्थान में B.Sc में पढ़ने वाले छात्र द्वारा अपने सिर पर गोली मारकर आत्महत्या  प्रयास की गंभीर घटना सामने आयी है. गंभीर रूप से घायल हुए छात्र को तत्काल ही दून अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां से अब उसे हायर मेडिकल मैक्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.. जानकारी के अनुसार छात्र झारखंड का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें 👉  सुपरहिट फिल्म "चक दे ! इंडिया" की अभिनेत्री चित्रांशी रावत ने उत्तराखंड DGP से की मुलाकात..

थाना प्रेमनगर पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल 2025 को थाना प्रेमनगर पर सूचना प्राप्त हुई कि कोटला संतूर में किसी युवक द्वारा ख़ुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया है जिसे प्रेमनगर अस्पताल भिजवाया है. प्रेमनगर अस्पताल से उक्त युवक को दून हॉस्पिटल रेफर किया गया. पुलिस द्वारा मौक़े पर ज़्यादा जानकारी प्राप्त की तो ज्ञात हुआ कि शशी यादव शेखर उम्र 21 वर्ष पुत्र नंद किशोर यादव निवासी बाल खुदरा थाना पथरासु जिला रामगढ़ झारखंड जो प्रेमनगर स्थित Alpine College में B.Sc agriculture द्वितीय वर्ष का छात्र हैं.जिसके द्वारा ख़ुद को पिस्टल से सिर पर गोली मार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  नशे में टल्ली होकर थानाध्यक्ष राजपुर ने कई वाहनों को मारी टक्कर.बदसलूकी भी..SSP देहरादून ने तत्काल आरोपी थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड..राजपुर थाने में मुक़दमा भी दर्ज..

प्रेमनगर थानाध्यक्ष मोहन सिंह के अनुसार जांच में पता चला कि शशी यादव शेखर उम्र 21 वर्ष पुत्र नंदकिशोर यादव निवासी बाल खुदरा थाना पथरासु जिला रामगढ़ झारखंड जोकि अल्पाइन कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का छात्र था.छात्र ने किसी कारण ख़ुद के सिर पर गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घायल छात्र का उपचार दून अस्पताल में चला,लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे मैक्स अस्पताल रेफर किया गया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  ग़जब: देहरादून शहर को महिलाओं के लिए असुरक्षित बताने वाली निजी कंपनी आयी बैकफुट पर..हमनें केवल एकेडमिक रिसर्च पाठ्यक्रम के लिए सर्वे रिपोर्ट तैयार की थी..न कि सुरक्षा सम्बन्धित पॉलिसी एनालिसिस के लिए:कंपनी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें