सफलता: उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग का हुआ आईपीएस  (IPS )में सिलेक्शन..UPSC CSE Result में 178 रैंक..इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं कुहू..

पुलिस सर्विसेज में पिता का कार्यकाल शानदार उपलब्धियों भरा रहा..

देहरादून: 16 अप्रैल 2024 को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC CSE Result) ने सिविल सर्विसेज एक्जाम के अंतिम नतीजे घोषित किये,जिसमें उत्तराखंड के पूर्व डी0जी0पी (पुलिस महानिदेशक) अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग 178  रैंक में चयनित होकर आईपीएस ( इंडियन पुलिस सर्विसेज) के लिए सिलेक्ट हुई.. कुहू गर्ग की प्रारंभिक पढ़ाई देहरादून स्थित सेंट थॉमस कॉलेज से हुई. इसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली के एसआरसीसी कॉलेज से पूरी की.. कुहू गर्ग बैडमिंटन की इंटरनेशनल खिलाड़ी भी हैं.उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप के साथ ही ओपन कैटेगरी के कई मेडल अपने नाम की.कुहू बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग सेन के साथ मिलकर ओपन कैटेगरी में भी कई कई मेडल जीतने में कामयाब रही. इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी कुहू गर्ग के कोच डॉ डीके सेन रहे हैं..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड में विधायक दल के नेता के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, सूची जारी...

पुलिस सर्विसेज में पिता का कार्यकाल शानदार उपलब्धियों भरा रहा..

बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का कार्यकाल शानदार उपलब्धियों भर रहा हैं.अब उनके इसी क्रम को आगे बढ़ाने का जज़्बा लेकर उनकी बेटी कुहू गर्ग भी जल्द IPS ट्रेंनिग पूरी कर देश की पुलिस सेवा में नजर आएगी.

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक: मंदिर में पूजा अर्चना करने आयी नाबालिक किशोरी के साथ छेड़छाड़,आरोपी पुजारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

फ़ाइल फोटो:- पिता-माँ और बेटी कुहू गर्ग

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें