दुःखत: देवप्रयाग क्षेत्र में मूल्या गांव के समीप थार वाहन अनियंत्रित होकर गहरी नदी में जा गिरी…05 लोगों की दर्दनाक मौत..एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू..

 टिहरी गढ़वाल- देवप्रयाग क्षेत्र के मूल्या गांव के पास शनिवार (12अप्रैल2025)को एक थार वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई के बाद नदी में जा गिरी. इस दुर्घटना में वाहन में सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू की ऑपरेशन चलाते हुए हादसें का शिकार हुई थार वाहन को पहले नदी से किनारे में लाया,और फ़िर उपकरणों की मदद से वाहन को काटते हुए उसमें से पांच डेड बॉडी को बाहर निकाला..जांच करने पर पता चला कि जानलेवा हादसें के शिकार वाहन फरीदाबाद से गोचर मार्ग पर जा रहा था.तभी अचानक उक्त वाहन रास्ते में अनियंत्रित होकर गहरी खाई गिरने के बाद नदी में जा गिरी.. जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में जान गवाने वाले 05 लोग( महिला-पुरुष ) फरीदाबाद के रहने वाले थे.

यह भी पढ़ें 👉  ग़ज़ब:पछुवादून में परिवार रजिस्टरों में गड़बड़ कर क्या बढ़ाई गई विशेष समुदाय की आबादी ?.राज्य बनने के बाद आखिर कैसे यहाँ हिन्दू गांव हो गए बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक !..
Oplus_16908288

रेस्क्यू करने पहुँची एसडीआरएफ टीम के अनुसार घटनास्थल पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरकर नदी में जा गिरी थार वाहन को उपकरणों की मद्दत से बमुश्किल बाहर निकाल गया. दुर्घटनाग्रस्त वाहन में पांच लोग सवार थे. क्रेन द्वारा उक्त वाहन को नदी किनारे कर रेस्क्यू उपकरण की मदद से वाहन को काटकर उसमें मृत 05 शवों को बाहर निकाला गया.और फिर स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकाल कर सभी शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: भूमाफियाओं पर SSP देहरादून का कसता शिकंजा..NRI महिला की 20 करोड़ की संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से खरीद-फरोख्त करने वाले गैंग का पर्दाफाश..सहारनपुर के शेरखान गैंग के शातिर अभियुक्त सोनू मूंछ सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा ज़ेल….

जानकारी में पता चला उक्त वाहन फरीदाबाद से गोचर मार्ग पर जा रहा था.तभी अचानक थार वाहन रास्ते में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा..

यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक मास्टरमाइंड संजीव चतुर्वेदी सहित 5 नकल माफियाओं की संपत्ति जब्त कार्रवाई शुरू,युवाओं का भविष्य बर्बाद कर संपत्ति जोड़ने वालों पर प्रभावी शिकंजा जरूरी:SSP हरिद्वार

मृतकों के नाम:–

 1 सुनील गुसाईं निवासी फरीदाबाद

2 मीनू पत्नी सुनील निवासी फरीदाबाद

3 सुजल पुत्र सुनील निवासी फरीदाबाद

4 नुक्कू पुत्र सुनील निवासी फरीदाबाद

5 आदित्य पुत्र मदन निवासी फरीदाबाद..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें