हादसा: शादी समारोह से लौटते वक़्त,मैक्स दुर्घटनाग्रत।14 लोग थे सवार..

उत्तरकाशी।। जिला उत्तरकाशी में देर रात बड़ा हादसा हो गया, जब रात को लगभग 2:00 बजे, धरासू थानाक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग यमुनोत्री पर कल्याणी गाँव के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह वाहन जनपद टिहरी गढ़वाल से बारात लेकर वापस बड़कोट वापस आ रहा था। मैक्स टेम्पो ट्रैव्लर गाड़ी नो-UK10TA 0797 जो अचानक अनियंत्रित होकर कल्याणी के पास पलट गया। सूचना है कि गाड़ीमे चालक सहित 14 लोग सवार थे। जिसमें कुछ लोग गम्भीर घायल हुए है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। वंही कुछ लोगों को मामूली चोटें आयी है। मौक़े पर पहुँची धरासू पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर 108 की मदद से प्राथमिक उपचार हेतु ज़िला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। सामान्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है ,गनीमत रही कि समय से पुलिस और पब्लिक द्वारा किये गए रेस्क्यू से बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  सरेराह गुंडई दिखाने वाले को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे..सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर SSP देहरादून द्वारा तत्काल कार्यवाही के दिये थे निर्देश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें