सरेराह गुंडई दिखाने वाले को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे..सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर SSP देहरादून द्वारा तत्काल कार्यवाही के दिये थे निर्देश..

वीडियो में अभियुक्त द्वारा सरे राह एक बुजुर्ग व्यक्ति एंव अन्य लोगो के साथ की जा रही थी मारपीट..

देहरादून: नेहरू कॉलोनी इलाके में सरेराह बुजुर्ग व्यक्ति और अन्य लोगों के साथ गुंडई दिखाते हुए मारपीट करने वाले व्यक्ति को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है. पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसएसपी देहरादून अजय सिंह संज्ञान लेते हुए तत्काल ही वैधानिक कार्रवाई कर पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे. 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाओं के निर्देश दिए..कंबल वितरण और अलाव जलाने के लिए भी दिए निर्देश ..ठंड बढ़ते ही मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को दिए पर्याप्त सुविधाएं जुटाने के निर्देश..
Oplus_16908288
Oplus_16908288

थाना नेहरूकालोनी पुलिस के अनुसार 25मई 2025 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा सरे राह एक बुजुर्ग व्यक्ति एवं अन्य व्यक्तियों के साथ मारपीट की जा रही थी.वायरल विडीयो का सज्ञांन लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त के विरूद्व सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे. उक्त निर्देशो के क्रम में थाना नेहरूकालोनी पुलिस द्वारा घटना के सम्बंध में जानकारी की गई तो उक्त घटना शास्त्रीनगर के पास मेन रोड में होने की जानकारी मिली..ऐसे के  पुलिस द्वारा उक्त घटना में शामिल अभियुक्त सुनिल उर्फ चक्की को मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने पर गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: आये दिन परेशान कर छेड़छाड़ करने और तेजाब फेंकने की धमकी देने वाले अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज..महिलाओं की सुरक्षा दून पुलिस की प्राथमिकता: SSP...किसी भी अपराध को छुपाए बिना तत्काल स्थानीय पुलिस या एसएसपी को सूचना दें..इस तरह के कृत्य वालों को बख्शा नहीं जायेगा:SSP देहरादून.

वही दूसरी तरफ मारपीट के शिकार हुए पीड़ित बुजुर्ग की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और न ही किसी के द्वारा उक्त घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर दी गयी है.हालांकि तहरीर प्राप्त होने पर अलग से मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  “जन–जन की सरकार,जन–जन के द्वार”कार्यक्रम...अब तक़ 13 जिलों से 25,877 शिकायतें प्राप्त हुईं,जिसमें से 17,605 शिकायतों का त्वरित निस्तारण:मुख्यमंत्री..

नाम पता अभियुक्त :-

 सुनील उर्फ चक्की पुत्र दिलीप यादव निवासी मगलबस्ती राजीवनगर, नेहरू कालोनी,  देहरादून, उम्र 24 वर्ष..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें